संवाददाता@आनंद गुप्ता…..

विंढमगंज थाना क्षेत्र के सुखड़ा गांव निवासी असर्फी भुइयां (58) पुत्र केशव भुइयां गुरुवार शाम खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें जहरीले सर्प ने डंस लिया। सर्पदंश के बाद उनकी हालत बिगड़ने पर परिजन आनन-फानन में उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विंढमगंज लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सक डॉ. सत्येंद्र प्रसाद ने जांच के बाद असर्फी भुइयां को मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक वीर बहादुर यादव मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया। असर्फी भुइयां अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र और तीन पुत्रियों को छोड़ गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में भी घटना को लेकर शोक का माहौल है।
