Last Updated:
Greater Noida-Mahoba News : ग्रेटर नोएडा बस हादसे की जानकारी सामने आने के बाद परिवार की चिंता और बढ़ गई है. रिश्तेदार और परिजन दोनों की तलाश में जुटे हुए हैं. फिलहाल दोनों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है.
महोबा के बीजेपी जिला कोषाध्यक्ष नीरज गुप्ता की पत्नी और बेटा लापता.
महोबा. ग्रेटर नोएडा स्लीपर बस अग्निकांड हादसे के बाद महोबा से भी एक परिवार के दो सदस्यों के लापता होने की जानकारी सामने आई है. यह कोई और नहीं, बल्कि महोबा के बीजेपी जिला कोषाध्यक्ष नीरज गुप्ता की पत्नी सुनीता गुप्ता और उनका बेटा शशांक गुप्ता है, जोकि लापता बताए जा रहे हैं. दोनों गुड़गांव से महोबा लौट रहे थे. परिजनों के मुताबिक, बुधवार रात करीब 9:36 बजे दोनों से आखिरी बार बातचीत हुई थी. इसके बाद सुबह से दोनों के मोबाइल फोन बंद आ रहे हैं. काफी प्रयास के बावजूद उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है.
बताया गया है कि शशांक गुप्ता इंजीनियर हैं. वह अपनी मां सुनीता गुप्ता के साथ गुड़गांव से महोबा लौट रहे थे. ग्रेटर नोएडा में हुए बस हादसे की जानकारी सामने आने के बाद परिजनों की चिंता और बढ़ गई है.
दोनों के लापता होने की सूचना के बाद रिश्तेदार भी उनकी तलाश में जुट गए हैं. परिवार के लोग लगातार दोनों से संपर्क करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है.
परिजनों का कहना है कि बुधवार रात 9:36 बजे के बाद दोनों से कोई बातचीत नहीं हुई. सुबह से उनके फोन बंद मिल रहे हैं. इससे परिवार के लोग किसी अनहोनी की आशंका को लेकर बेहद परेशान हैं. लापता सुनीता गुप्ता और शशांक गुप्ता चरखारी कोतवाली कस्बा क्षेत्र के राज मंदिर इलाके के निवासी बताए जा रहे हैं. फिलहाल परिजन और रिश्तेदार दोनों की तलाश में जुटे हुए हैं. परिवार को अभी तक उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है.
About the Author

Sandeep Kumar is a senior journalist and digital newsroom leader with more than 20 years of experience in print and digital journalism. He currently serves as Senior Assistant Editor at News18 Hindi, where he l…
और पढ़ें
