• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

चुर्क.ऑपरेशन शुद्धि में चोपन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 49.20 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

JK Gupta by JK Gupta
September 24, 2026
in सोनभद्र
0

चुर्क संवाददाता@संजय सिंह…


मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन शुद्धि” अभियान के तहत थाना चोपन पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 49.20 ग्राम अवैध हेरोइन और एक ओप्पो मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार बरामद हेरोइन की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल, अपर पुलिस अधीक्षक नगर मेविस टॉक और क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।

पुलिस के मुताबिक, 24 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि मु0अ0सं0 319/2026 में वांछित अभियुक्त हेरोइन लेकर ट्रेन के माध्यम से सोनभद्र पहुंचा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मोबाइल लोकेशन के जरिए उसका पीछा किया। डाला चढ़ाई स्थित अल्ट्राटेक पार्किंग के पास चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति पुलिस को देखकर झाड़ियों की ओर भागने लगा। घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में पकड़े गए व्यक्ति की पहचान मो0 अफजाल पुत्र मो0 इकबाल (करीब 40 वर्ष), निवासी टिकरा उस्मान, थाना जैदपुर, जनपद बाराबंकी के रूप में हुई। तलाशी में उसके पास से 49.20 ग्राम हेरोइन और मोबाइल फोन बरामद हुआ।

पुलिस के अनुसार पूछताछ में अफजाल ने हेरोइन की सप्लाई करने की बात बताई है। उसने सोनभद्र के कुछ लोगों को मादक पदार्थ की सप्लाई के लिए आने की जानकारी भी दी। पुलिस अब पूछताछ में सामने आए लोगों और कथित नेटवर्क की भूमिका की जांच कर रही है।
गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना चोपन में मु0अ0सं0 373/2026, धारा 8/21/27ए/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई है।

आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अफजाल के विरुद्ध सोनभद्र और बाराबंकी समेत विभिन्न थानों में एनडीपीएस एक्ट, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट सहित कई धाराओं में पूर्व के मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस द्वारा गैरजनपद के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी की जा रही है। कार्रवाई करने वाली टीम: प्रभारी निरीक्षक गोपालजी गुप्ता, उपनिरीक्षक घनश्याम तिवारी, उपनिरीक्षक आशीष पटेल सहित थाना चोपन पुलिस टीम शामिल रही।

Views: 120
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

घोरावल. श्री रामेश्वर रामलीला मंच पर हो रहे पूजन के पांचवे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़

Next Post

सोनभद्र. सामाजिक न्याय और प्रतिनिधित्व की मांग को लेकर आजाद समाज पार्टी ने सौंपा ज्ञापन

Next Post

सोनभद्र. सामाजिक न्याय और प्रतिनिधित्व की मांग को लेकर आजाद समाज पार्टी ने सौंपा ज्ञापन

Related Posts

  • रेणुकूट. गांधी मैदान में 37 लाइसेंसधारी पटाखा दुकानदार ग्राहकों का करते रहे इंतजार, मुख्य मार्ग पर सज गईं अवैध दुकानें रेणुकूट. गांधी मैदान में 37 लाइसेंसधारी पटाखा दुकानदार ग्राहकों का करते रहे इंतजार, मुख्य मार्ग पर सज गईं अवैध दुकानें
  • शक्तिनगर. युवा संगम के तहत केरल की संस्कृति, तकनीक और प्राकृतिक संपदा से रूबरू हुए यूपी के युवा शक्तिनगर. युवा संगम के तहत केरल की संस्कृति, तकनीक और प्राकृतिक संपदा से रूबरू हुए यूपी के युवा
  • सोनभद्र. Sonbhadra Live News टीम की ओर से धनतेरस, दीपावली, भैया दूज एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं सोनभद्र. Sonbhadra Live News टीम की ओर से धनतेरस, दीपावली, भैया दूज एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
  • बीजपुर. मोटकी मुकुट पहाड़ी स्थित हनुमान मंदिर में उमड़ी अंतरराज्यीय श्रद्धालुओं की भीड़, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम बीजपुर. मोटकी मुकुट पहाड़ी स्थित हनुमान मंदिर में उमड़ी अंतरराज्यीय श्रद्धालुओं की भीड़, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम
  • दुद्धी. 55 वर्षीय आढ़ती ने फंदा लगाकर दी जान, कस्बे में शोक की लहर दुद्धी. 55 वर्षीय आढ़ती ने फंदा लगाकर दी जान, कस्बे में शोक की लहर
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement