संवाददाता@विजय अग्रहरी…

श्री महाविघ्नेश्वर पूजा समिति के तत्वाधान में कस्बे के श्री रामेश्वर रामलीला मंच पर हो रहे पूजन के पांचवे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पंडाल मे रही। इस दौरान पंडाल में जोरदार बिरहा मुकाबला चला। बिरहा सुनने के लिए क्षेत्रीय लोगों की भारी भीड़ जुटी रही।
पंडाल श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहा। कार्यक्रम के अध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि कार्यक्रम के छठवें दिन शुक्रवार को धर्म सभा का आयोजन होगा।

इस धार्मिक कार्य में शामिल होने के लिए जनमानस से अपील की है। बताया कि देर शाम मूर्तियो का विसर्जन भी कड़िया तालाब मे होगा। गुरुवार की सुबह व बुधवार की रात की आरती के समय पंडाल भक्तों से खचाखच भरा रहा।

देवी देवताओं की आरती व जयकारे से नगर गूँज उठा। नगर बड़े ही आकर्षक ढंग से जगमग झालरों से सजा पटा है। रात मे उपस्थित श्रद्धालुओ ने भजन कीर्तन कर हनुमान अष्टक पढ़ा। भक्तों में प्रसाद वितरण हुआ।
पंडाल मे भगवान श्री गणेश, माता महालक्ष्मी और माँ सरस्वती की भव्य प्रतिमा स्थापित है। नगर व दूर दराज से आए श्रद्धालु पंडाल मे जगत जननी माँ विंध्यवासिनी की झांकी व महाकाल की भव्य झांकी का दर्शन कर आनंदित हुए जोकि बहुत ही आकर्षक बनी है।

कार्यक्रम संयोजक शिप्पू अग्रहरि, व्यवस्थापक शुभम कुमार लाला, बाबूलाल शर्मा, अनुराग अग्रहरि, जय प्रकाश, वैभव, विवेक, दिव्यांश, वेदांश, शिवम, राहुल गुप्ता, विनायक, कार्तिकेय उमर आदि श्रद्धालु पंडाल मे उपस्थित रहे।