• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

चुर्क. सोनभद्र में ऑपरेशन शुद्धि की बड़ी कार्रवाई: 6 क्विंटल 25 किलो गांजा बरामद, दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

JK Gupta by JK Gupta
September 24, 2026
in सोनभद्र
0

चुर्क संवाददाता@संजय सिंह…


मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन शुद्धि” के तहत थाना शाहगंज पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 क्विंटल 25 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। पुलिस के अनुसार बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 3 करोड़ 10 लाख रुपये है। मौके से दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल और क्षेत्राधिकारी घोरावल राजेश कुमार राय के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।

पुलिस के मुताबिक 23/24 सितंबर की रात संदिग्ध कंटेनर की सूचना मिलने पर रॉबर्ट्सगंज-घोरावल मार्ग पर गौरीशंकर मंदिर के आगे पुलिया के पास चेकिंग शुरू की गई। पुलिस को देखकर चालक ने कंटेनर पुलिया से पहले रोक दिया और दोनों व्यक्ति वाहन से उतरकर भागने लगे। पुलिस टीम ने करीब 03:05 बजे दोनों को नहर के भीटे के पास पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान कंटेनर पीछे से खाली दिखाई दिया, लेकिन आगे की ओर लोहे की चादर से वेल्डिंग कर विशेष केबिन बनाया गया था। पुलिस ने केबिन खुलवाकर तलाशी ली तो उसमें 6 क्विंटल 25 किलो गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजे के अलावा पुलिस ने गांजा परिवहन में प्रयुक्त छह पहिया टाटा कंटेनर, दो मोबाइल फोन और 10 हजार रुपये नकद भी बरामद किए। पुलिस के अनुसार कुल बरामदगी की अनुमानित कीमत करीब 3 करोड़ 30 लाख रुपये है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को बताया कि दोनों ओडिशा के रहने वाले हैं और कटक निवासी एक व्यक्ति के लिए गांजा परिवहन करते हैं। पुलिस के अनुसार उसी व्यक्ति ने कंटेनर में विशेष केबिन तैयार कराकर गांजा लोड कराया था। बरामद गांजा मिर्जापुर निवासी एक व्यक्ति को पहुंचाया जाना था, ऐसा पूछताछ में सामने आया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिलीप कुमार देहुरी (36) निवासी ढेंकनाल, ओडिशा और संतोष कुमार साहू (42) निवासी ढेंकनाल, ओडिशा के रूप में हुई है।

पुलिस ने दोनों के खिलाफ थाना शाहगंज में मु0अ0सं0 101/2026, धारा 8/20/27/29/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की है। गांजा परिवहन में प्रयुक्त वाहन को एनडीपीएस एक्ट की धारा 60 और धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज किया गया।

कार्रवाई में एसओजी प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा, थानाध्यक्ष शाहगंज मानवेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक राहुल पाण्डेय समेत शाहगंज पुलिस और एसओजी की टीम शामिल रही।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

घोरावल. किसान के घर में घुसा था 3 फीट लंबा विषैला कोबरा, देखते ही चले उठे परिजन

Next Post

आजमगढ़ में कातिल पिता के बेटियों के लिए आगे आए 5000 पुलिस, SP ने 18 साल तक पढ़ाई उठाया जिम्मा, हर ओर हो रही वाहवाही

Next Post
आजमगढ़ में कातिल पिता के बेटियों के लिए आगे आए 5000 पुलिस, SP ने 18 साल तक पढ़ाई उठाया जिम्मा, हर ओर हो रही वाहवाही

आजमगढ़ में कातिल पिता के बेटियों के लिए आगे आए 5000 पुलिस, SP ने 18 साल तक पढ़ाई उठाया जिम्मा, हर ओर हो रही वाहवाही

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.