• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. 20 नवंबर से एक माह तक बंद रहेगी सोन पंप नहर, किसानों को नहीं मिलेगी सिंचाई के लिए पानी की आपूर्ति

JK Gupta by JK Gupta
November 9, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


…सिविल, यांत्रिक व विद्युत कार्यों के साथ होगी सिल्ट सफाई, 21 दिसंबर से दोबारा शुरू होगा नहर का संचालन


जिले के किसानों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। सोन पंप नहर का संचालन आगामी 20 नवंबर से 20 दिसंबर 2026 तक पूरी तरह बंद रहेगा। इस दौरान नहर एवं उससे जुड़े बैराज पर आवश्यक अनुरक्षण, मरम्मत और सफाई कार्य कराए जाएंगे। नहर बंद रहने से संबंधित क्षेत्र के किसानों को करीब एक माह तक सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध नहीं हो सकेगा।

इस संबंध में अधिशासी अभियंता (ओबरा बांध खंड) रूपेश कुमार खरे की ओर से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सर्वसाधारण एवं संबंधित क्षेत्र के किसानों को सूचित किया गया है। विज्ञप्ति के अनुसार, सोन पंप नहर के कमांड एरिया में सिंचाई कार्यों से संबंधित अधिकारियों की ओर से अवगत कराया गया है कि वर्तमान समय में सिंचाई के लिए जल की मांग नहीं है। साथ ही नहर के आवश्यक अनुरक्षण एवं सिल्ट सफाई कार्य कराए जाने की जरूरत है। इसके लिए सोन पंप नहर के क्लोजर की मांग की गई थी।

इसी के मद्देनजर सोन पंप नहर एवं धाधर बैराज पर आवश्यक सिविल, यांत्रिक और विद्युत संबंधी अनुरक्षण कार्य कराए जाएंगे। इसके अलावा सोन पंप नहर की तलहटी में जमा बालू की निकासी एवं नीलामी, अन्य आवश्यक मरम्मत तथा सिल्ट सफाई का कार्य भी कराया जाएगा। इन कार्यों को समय से पूरा करने के लिए 20 नवंबर से 20 दिसंबर तक नहर का संचालन पूरी तरह बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि बंदी अवधि के दौरान सोन पंप नहर से जलापूर्ति उपलब्ध नहीं रहेगी। निर्धारित समय में अनुरक्षण कार्य पूरा होने के बाद 21 दिसंबर 2026 से नहर का पुनः संचालन शुरू कर दिया जाएगा।

अधिशासी अभियंता ने संबंधित क्षेत्र के समस्त किसान भाइयों एवं आमजन से अपील की है कि नहर बंदी की अवधि को ध्यान में रखते हुए अपनी कृषि एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित कर लें, ताकि सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Views: 20
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सोनभद्र. ओबरा पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

Related Posts

  • सोनभद्र. ओबरा पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार सोनभद्र. ओबरा पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
  • दुद्धी. हिराचक में बोलेरो और बाइक की जोरदार टक्कर, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल दुद्धी. हिराचक में बोलेरो और बाइक की जोरदार टक्कर, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
  • सलखन. हनुमान जयंती हर्षोल्लास के साथ हुआ सम्पन्न सलखन. हनुमान जयंती हर्षोल्लास के साथ हुआ सम्पन्न
  • सोनभद्र. भक्तिमय माहौल में निकली मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की विसर्जन शोभायात्रा सोनभद्र. भक्तिमय माहौल में निकली मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की विसर्जन शोभायात्रा
  • सोनभद्र. सुकृत के कटलहिया में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पेड़ से लटका मिला सोनभद्र. सुकृत के कटलहिया में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पेड़ से लटका मिला
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement