• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

दुद्धी. हिराचक में बोलेरो और बाइक की जोरदार टक्कर, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

JK Gupta by JK Gupta
November 9, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@उपेंद्र तिवारी……


दुद्धी ब्लॉक के हिराचक गांव में दुद्धी-विंढमगंज मार्ग पर एनएच 39 स्थित पत्ता गोदाम के पास सोमवार शाम एक तेज रफ्तार बोलेरो और बाइक की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार,बार्डर क्षेत्र के बंशी धरनगर थाना अंतर्गत बिलासपुर (झारखंड) निवासी 25 वर्षीय विशाल पुत्र ज्वाला प्रसाद बाइक से दुद्धी की ओर से अपने घर जा रहे थे। जैसे ही वह हिराचक गांव स्थित पत्ता गोदाम के पास पहुंचे, सामने से आ रही एक बोलेरो ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी। सूचना मिलते ही विंढमगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस 102 की टीम ईएमटी अंजलि और चालक हीरालाल की सहायता से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवाया।

जहां सीएचसी दुद्धी चिकित्सक डॉ. विनोद सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज हेतु जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार, हादसे में बाइक चालक के सिर में गंभीर चोटें आई हैं और उनका एक पैर भी फ्रैक्चर हो गया है।

हादसे में बाइक और बोलेरो दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं। टक्कर के बाद बोलेरो सवार मौके से फरार हो गए, वाहन मौके पर ही छूटा मिला। विंढमगंज पुलिस वाहन को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है ।

Views: 30
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सलखन. हनुमान जयंती हर्षोल्लास के साथ हुआ सम्पन्न

Next Post

सोनभद्र. ओबरा पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

Next Post

सोनभद्र. ओबरा पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

Related Posts

  • सोनभद्र. 20 नवंबर से एक माह तक बंद रहेगी सोन पंप नहर, किसानों को नहीं मिलेगी सिंचाई के लिए पानी की आपूर्ति सोनभद्र. 20 नवंबर से एक माह तक बंद रहेगी सोन पंप नहर, किसानों को नहीं मिलेगी सिंचाई के लिए पानी की आपूर्ति
  • सोनभद्र. ओबरा पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार सोनभद्र. ओबरा पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
  • सलखन. हनुमान जयंती हर्षोल्लास के साथ हुआ सम्पन्न सलखन. हनुमान जयंती हर्षोल्लास के साथ हुआ सम्पन्न
  • सोनभद्र. भक्तिमय माहौल में निकली मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की विसर्जन शोभायात्रा सोनभद्र. भक्तिमय माहौल में निकली मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की विसर्जन शोभायात्रा
  • सोनभद्र. सुकृत के कटलहिया में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पेड़ से लटका मिला सोनभद्र. सुकृत के कटलहिया में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पेड़ से लटका मिला
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement