ब्यूरो@जे0 के0…..

Sonbhadra। जनपद में फरार चल रहे वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत ओबरा पुलिस ने सोमवार को दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध न्यायालय से गैर जमानती वारंट (NBW) जारी किया गया था।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मेविस टॉक के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक प्रणय प्रसून श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों में रामजीत यादव पुत्र गुलाब यादव निवासी करमसार, थाना ओबरा शामिल हैं। इनके विरुद्ध थाना कोन में आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मुकदमा दर्ज है। वहीं दूसरे अभियुक्त रामजियावन पुत्र बुद्धक निवासी पनारी टोला डगडरहा, थाना ओबरा हैं। इनके विरुद्ध मारपीट, गाली-गलौज एवं धमकी से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज है।

बताया गया कि दोनों अभियुक्त कई तारीखों पर न्यायालय में उपस्थित नहीं हुए थे, जिसके बाद उनके विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। ओबरा पुलिस लगातार उनकी तलाश कर रही थी। गिरफ्तारी के बाद दोनों को संबंधित न्यायालय में पेश करने के लिए रवाना किया गया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रामसागर पटेल, हेड कांस्टेबल अशोक यादव एवं कांस्टेबल गुलशन कुमार शामिल रहे।