संवाददाता@विजय अग्रहरी……

घोरावल ब्लॉक अंतर्गत देवरीकाठ गांव में गुरुवार शाम किसान के घर में करीब तीन फीट लंबा विषैला कोबरा घुसने से परिजनों में हड़कंप मच गया। सर्प को देखकर परिवार के लोग दहशत में आ गए। ग्रामीणों ने उसे भगाने और पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन फुफकार सुनकर पीछे हट गए।
इसके बाद परिजनों ने वन विभाग को सूचना दी। वन क्षेत्राधिकारी ज्ञानेश कुमार के निर्देश पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन्यजीव रक्षक अविलाश, सुबे और ओमप्रकाश विश्वकर्मा ने काफी मशक्कत के बाद कोबरा को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया।

सर्प पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वन विभाग की टीम ने कोबरा को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम ने मौके पर पहुंचकर कोबरा का सुरक्षित रेस्क्यू किया।