• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

रेणुकूट. सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर में 50 मरीजों का हुआ परीक्षण

JK Gupta by JK Gupta
September 24, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@अमिताभ मिश्रा……


उत्तर प्रदेश सरकार के सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को नगर पंचायत रेणुकूट परिसर में ईएसआई औषधालय रेणुकूट एवं कर्मचारी राज्य बीमा चिकित्सालय पिपरी के संयुक्त तत्वावधान में स्वास्थ्य जागरूकता एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य श्रमिकों एवं आमजन को ईएसआई की ओर से उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं के प्रति जागरूक करने के साथ उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना रहा।

शिविर में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. ऋषिमणि त्रिपाठी एवं डॉ. बृजेश कुमार मौर्य ने उपस्थित लोगों को ईएसआई की विभिन्न चिकित्सा सुविधाओं, उपलब्ध सेवाओं तथा पात्र लाभार्थियों को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी दी।

इस दौरान करीब 50 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। मरीजों की रक्तचाप, रक्त शर्करा और वजन की जांच करने के साथ चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। जरूरत के अनुसार मरीजों को निःशुल्क दवाएं भी वितरित की गईं।

इस अवसर पर नगर पंचायत रेणुकूट की चेयरमैन ममता सिंह ने ईएसआई की टीम का स्वागत किया। उन्होंने शिविर के आयोजन की सराहना करते हुए लोगों से ईएसआई की स्वास्थ्य सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।

शिविर के सफल आयोजन में साधना कुशवाहा, शैलेंद्र कुमार शुक्ला, राकेश कुमार एवं शैलेंद्र सोनकर का महत्वपूर्ण योगदान रहा। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. ऋषि मणि त्रिपाठी ने बताया कि ऐसे शिविरों के माध्यम से श्रमिकों एवं आमजन तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने तथा निवारक एवं प्रोत्साहक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने का प्रयास लगातार जारी रहेगा।

Views: 110
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

रेणुकूट. रिहंद हाइड्रो पावर प्लांट में रक्तदान शिविर, 37 यूनिट रक्तदान

Next Post

Chitrakoot News : सरैया से मारकुंडी तक…चित्रकूट के इन 10 गांवों में अब मिलेगी प्रसव की सुविधा, लोग बोले- बहुत दिक्कत थी

Next Post
Chitrakoot News : सरैया से मारकुंडी तक…चित्रकूट के इन 10 गांवों में अब मिलेगी प्रसव की सुविधा, लोग बोले- बहुत दिक्कत थी

Chitrakoot News : सरैया से मारकुंडी तक...चित्रकूट के इन 10 गांवों में अब मिलेगी प्रसव की सुविधा, लोग बोले- बहुत दिक्कत थी

Related Posts

  • रेणुकूट. गांधी मैदान में 37 लाइसेंसधारी पटाखा दुकानदार ग्राहकों का करते रहे इंतजार, मुख्य मार्ग पर सज गईं अवैध दुकानें रेणुकूट. गांधी मैदान में 37 लाइसेंसधारी पटाखा दुकानदार ग्राहकों का करते रहे इंतजार, मुख्य मार्ग पर सज गईं अवैध दुकानें
  • शक्तिनगर. युवा संगम के तहत केरल की संस्कृति, तकनीक और प्राकृतिक संपदा से रूबरू हुए यूपी के युवा शक्तिनगर. युवा संगम के तहत केरल की संस्कृति, तकनीक और प्राकृतिक संपदा से रूबरू हुए यूपी के युवा
  • सोनभद्र. Sonbhadra Live News टीम की ओर से धनतेरस, दीपावली, भैया दूज एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं सोनभद्र. Sonbhadra Live News टीम की ओर से धनतेरस, दीपावली, भैया दूज एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
  • बीजपुर. मोटकी मुकुट पहाड़ी स्थित हनुमान मंदिर में उमड़ी अंतरराज्यीय श्रद्धालुओं की भीड़, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम बीजपुर. मोटकी मुकुट पहाड़ी स्थित हनुमान मंदिर में उमड़ी अंतरराज्यीय श्रद्धालुओं की भीड़, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम
  • दुद्धी. 55 वर्षीय आढ़ती ने फंदा लगाकर दी जान, कस्बे में शोक की लहर दुद्धी. 55 वर्षीय आढ़ती ने फंदा लगाकर दी जान, कस्बे में शोक की लहर
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement