• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

रेणुकूट. रिहंद हाइड्रो पावर प्लांट में रक्तदान शिविर, 37 यूनिट रक्तदान

JK Gupta by JK Gupta
September 24, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@अमिताभ मिश्रा…


सेवा संकल्प अभियान के तहत रिहंद हाइड्रो पावर प्लांट में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल एवं रिहंद हाइड्रो पावर प्रबंधन के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सीआईएसएफ के बल सदस्यों के साथ-साथ संयंत्र के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वेच्छापूर्वक रक्तदान कर सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दिया। शिविर में कुल 37 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।

रक्तदान शिविर का उद्घाटन सीआईएसएफ के उप कमांडेंट राजेश कुमार शर्मा, ईई शशिकांत राय, ईई आशीष कुमार गुप्ता एवं प्रयास फाउंडेशन के दिलीप कुमार दूबे ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान अधिकारियों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें इस पुनीत कार्य के लिए बधाई दी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

उप कमांडेंट राजेश कुमार शर्मा ने कहा कि रक्तदान महादान है। हमारे द्वारा दान किया गया रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति की जिंदगी बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने कहा कि रक्त की आवश्यकता किसी भी व्यक्ति को कभी भी पड़ सकती है और ऐसे समय में रक्त की उपलब्धता जीवन रक्षक साबित होती है। इसलिए स्वस्थ एवं सक्षम लोगों को आगे बढ़कर नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए।

उन्होंने लोगों से स्वयं रक्तदान करने के साथ ही अपने आसपास के लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि रक्तदान केवल सामाजिक जिम्मेदारी ही नहीं, बल्कि मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम भी है।

शिविर में संयंत्र के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा केऔसुब के जवानों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। रक्तदान करने वाले लोगों ने कहा कि जरूरतमंद मरीजों के जीवन की रक्षा में यदि उनके रक्त की कुछ बूंदें काम आ सकें तो इससे बड़ा मानवीय कार्य और कुछ नहीं हो सकता। आयोजन के माध्यम से कर्मचारियों में सामाजिक सेवा एवं जनकल्याण की भावना को भी बढ़ावा मिला।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

रेणुकूट. जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान लाने की पहल, बिड़ला कार्बन सीएसआर ने बांटे वस्त्र

Next Post

रेणुकूट. सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर में 50 मरीजों का हुआ परीक्षण

Next Post

रेणुकूट. सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर में 50 मरीजों का हुआ परीक्षण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.