• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

रेणुकूट. जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान लाने की पहल, बिड़ला कार्बन सीएसआर ने बांटे वस्त्र

JK Gupta by JK Gupta
September 24, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@अमिताभ वर्मा…


सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देते हुए बिड़ला कार्बन रेणुकूट के सीएसआर विभाग की ओर से चोपन विकासखंड क्षेत्र के पनारी गांव स्थित जनजातीय टोले में जरूरतमंद परिवारों के बीच उपयोगी वस्त्रों का वितरण किया गया। इस पहल का उद्देश्य गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को मौसम के प्रतिकूल प्रभाव से बचाने के साथ उन्हें सम्मानजनक जीवन जीने में सहयोग प्रदान करना रहा।

बिरला कार्बन के सीएसआर विभाग की ओर से कॉलोनीवासियों के ऐसे उपयोग किए हुए कपड़े एकत्र किए गए, जो अच्छी स्थिति में थे और जरूरतमंदों के उपयोग के योग्य थे। इन वस्त्रों को पनारी गांव के जनजातीय टोले में पहुंचाकर करीब 60 लोगों के बीच वितरित किया गया। इसमें छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को उनकी आवश्यकता के अनुसार कपड़े प्रदान किए गए।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सीएसआर विभाग के चिकित्सक डॉ. ए.के. चौधरी एवं निवेदिता मुखर्जी की मौजूदगी में वस्त्र वितरण किया गया। बारिश के मौसम में जरूरतमंद परिवारों के साथ ही आगामी ठंड को देखते हुए गर्म एवं उपयोगी कपड़ों की उपलब्धता उनके लिए काफी मददगार साबित होगी।

इस अवसर पर सीएसआर टीम ने कहा कि समाज के जरूरतमंद वर्ग के साथ सहयोग और संवेदनशीलता ही सामाजिक जिम्मेदारी की वास्तविक भावना है। ऐसे प्रयासों से जरूरतमंद परिवारों को राहत मिलने के साथ उनमें आत्मसम्मान और अपनत्व की भावना भी मजबूत होती है।

बिड़ला कार्बन द्वारा सामाजिक दायित्व के तहत आगे भी जनहित से जुड़े कार्य किए जाने की बात कही गई।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

‘मिर्जापुर’ के बाद क्या बड़े पर्दे पर आएगी ‘पंचायत’?, फिल्म बनाने के सवाल पर बोले रघुबीर यादव- क्यों बर्बाद करना

Next Post

रेणुकूट. रिहंद हाइड्रो पावर प्लांट में रक्तदान शिविर, 37 यूनिट रक्तदान

Next Post

रेणुकूट. रिहंद हाइड्रो पावर प्लांट में रक्तदान शिविर, 37 यूनिट रक्तदान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.