• Home
  • Privacy Policy
Tuesday, August 11, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

अनपरा. छात्रा ने फेल करने और नाम काटने का लगाया आरोप, मुख्यमंत्री पोर्टल पर दर्ज कराई शिकायत

JK Gupta by JK Gupta
July 22, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
377
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

संवाददाता@उमेश सिंह…….


अनपरा स्थित राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज की कक्षा नौ की छात्रा ने विद्यालय प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है।छात्रा का आरोप है कि विद्यालय में हुई मारपीट की एक पुरानी घटना को आधार बनाकर उसे जानबूझकर परीक्षा में अनुत्तीर्ण कर दिया गया और बाद में विद्यालय से उसका नाम भी काट दिया गया। छात्रा ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

रेनुसागर चौकी क्षेत्र कोलगेट निवासी छात्रा शिवानी राजभर का कहना है कि पिछले वर्ष विद्यालय में छात्राओं के बीच मारपीट की घटना हुई थी।इस मामले में उसे आरोपी मानते हुए विद्यालय प्रशासन ने उसके साथ पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाया।छात्रा का आरोप है कि इसी कारण उसे परीक्षा में जानबूझकर अनुत्तीर्ण घोषित किया गया और बाद में विद्यालय से नाम काटकर किसी अन्य विद्यालय में प्रवेश लेने की सलाह दी गई।

छात्रा का यह भी आरोप है कि उसने अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की पुनः जांच कराने और उन्हें देखने की मांग की, लेकिन विद्यालय प्रशासन ने उसकी मांग को स्वीकार नहीं किया। उत्तर पुस्तिकाएं दिखाने से भी मना कर दिया गया। इसके बाद उसने मामले की शिकायत जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) से भी की, लेकिन संतोषजनक कार्रवाई नहीं होने पर मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल का सहारा लिया।

मुख्यमंत्री पोर्टल पर दर्ज शिकायत में छात्रा ने आरोप लगाया है कि उसके साथ अन्याय किया गया है। उसने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर उत्तर पुस्तिकाओं की जांच, परीक्षा परिणाम की समीक्षा तथा जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है। छात्रा का कहना है कि यदि निष्पक्ष जांच कराई जाए तो सच्चाई सामने आ जाएगी।

उधर, विद्यालय की प्रधानाचार्या श्वेता श्रीवास्तव ने छात्रा के आरोपों को खारिज करते हुए बताया कि मामले में छात्रा को अपने पिता के साथ विद्यालय आने के लिए कहा गया था, ताकि सभी तथ्यों की जानकारी लेकर उचित कार्रवाई की जा सके।

हालांकि,अब तक छात्रा अपने पिता के साथ विद्यालय नहीं आई है। उन्होंने कहा कि विद्यालय नियमानुसार कार्य कर रहा है और आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अब यह मामला मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल तक पहुंचने के बाद संबंधित विभाग के संज्ञान में आ गया है। विभागीय स्तर पर जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि छात्रा के आरोपों में कितनी सच्चाई है और विद्यालय प्रशासन की भूमिका क्या रही।

Previous Post

मुख्यालय. प्रधानमंत्री का पत्र मिलने पर व्यापारियों में खुशी

Next Post

मुख्यालय. साइकिल सवार को बचाने में पलटी बच्चों से भरी स्कूल बस, कई छात्र चोटिल; ग्रामीणों ने शीशे तोड़कर सुरक्षित निकाला

Next Post

मुख्यालय. साइकिल सवार को बचाने में पलटी बच्चों से भरी स्कूल बस, कई छात्र चोटिल; ग्रामीणों ने शीशे तोड़कर सुरक्षित निकाला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • सुशील कुमार को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका, सागर धनखड़ मर्डर केस में नहीं मिली जमानत
  • सोनभद्र. Breaking: खेत की जुताई कर रही रोटावेटर की चपेट में आने से छह वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत
  • सोनभद्र. पॉक्सो मामले में अभियुक्त को आजीवन कारावास, 73 हजार रुपये अर्थदंड
  • दुद्धी. पिंडारी में 12 अगस्त को होगा सपा-पीडीए का विशाल सम्मेलन
  • दुद्धी. सर्प दंश से वृद्धा की हालत बिगड़ी, सीएचसी में भर्ती

Breaking News

सुशील कुमार को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका, सागर धनखड़ मर्डर केस में नहीं मिली जमानत

सुशील कुमार को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका, सागर धनखड़ मर्डर केस में नहीं मिली जमानत
by Admin
August 11, 2026
0

Last Updated:August 12, 2026, 00:00 ISTSushil Kumar Sagar Dhankhar murder case: कोर्ट ने कहा कि आमतौर पर जमानत देना नियम...

Read moreDetails

सोनभद्र. Breaking: खेत की जुताई कर रही रोटावेटर की चपेट में आने से छह वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत

by JK Gupta
August 11, 2026
0

@जे0 के0...... SONBHADRA । घोरावल कोतवाली क्षेत्र के पनौली ग्राम पंचायत अंतर्गत चोरट गांव में खेत की जुताई के दौरान...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio