संवाददाता@रामबली मिश्रा…….

रिहंदेश्वर धाम महादेव मंदिर समिति द्वारा आयोजित श्री जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव के हेरा पंचमी के दिव्य अवसर पर परंपरानुसार माता महालक्ष्मी की भव्य शोभा यात्रा गुंडिचा मंदिर (कल्याण केंद्र) पहुंची। शोभा यात्रा के दौरान श्रद्धा ,भक्ति एवं आस्था के रंग में सराबोर श्रद्धालु ढोल नगाड़ों के बीच लगातार पुष्पवर्षा करते दिखे।
माता महालक्ष्मी की भूमिका रिहंदनगर एनटीपीसी की प्रथम महिला नीलू असाटी ने बखूबी निभाते हुए भगवान श्री जगन्नाथ जी से नाराजगी प्रकट की एवं उनके रथ नंदी घोष के एक भाग को प्रतीकात्मक रूप से क्षतिग्रस्त कर दिया। भगवान जगन्नाथ माता महालक्ष्मी जी को बताये बगैर श्री मंदिर से गुंडिचा मंदिर आ गए थे; इससे माता महालक्ष्मी नाराज थी।

यह आयोजन भगवान और माता महालक्ष्मी के मधुर दांपत्य भाव एवं प्रेम पूर्ण संवाद के साथ-साथ भगवान की मानवीय एवं स्नेहमयी लीलाओं का सजीव दर्शन कराती है। हेरा पंचमी का यह पावन उत्सव भक्ति, संस्कृति और सनातन परंपराओं की समृद्ध विरासत का जीवंत उदाहरण है। आज के इस पूजन कार्यक्रम के मुख्य यजमान उपमहाप्रबंधक जी सी साहु ने विधिवत मंत्रोच्चार के साथ पूजन अर्चन किया। इस अवसर पर गुंडिचा मंदिर में सैंकड़ों छोटे-छोटे, नन्हे-मुन्ने बच्चों ने राधा-रानी की वेशभूषा में पहुंचकर वातावरण को अत्यंत मनमोहक और अद्भुत बना दिया।
सभी श्रद्धालु भावविभोर होकर राधा रानी की वेशभूषा में आये बच्चों को भक्तिभाव से निहारते रहे। ऐसा लग रहा था जैसे स्वयं राधा-रानी बाल रूप में प्रकट हो गए हैं। परियोजना प्रमुख संजय असाटी ने सभी प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में सैंकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ, माता सुभद्रा एवं बड़े भैया बलदेव जी के विग्रहों का दर्शन पूजन के साथ आरती कर पुण्य का लाभ प्राप्त किया।
तदुपरांत सभी श्रद्धालुओं के मध्य प्रसाद वितरित किया गया। थाना प्रभारी राजेश सिंह एवं सब इंस्पेक्टर कमलाकांत पांडे भी अपने सहयोगियों के साथ भगवान जगन्नाथ की कृपा एवं आशीर्वाद प्राप्त करने पूजा पंडाल पहुंचे।
इस कार्यक्रम में परियोजना प्रमुख संजय असाटी, महिला मंडल की अध्यक्षा नीलू असाटी, महाप्रबंधक प्रणय कुमार नायक, मंदिर समिति के अध्यक्ष योगेश त्रिपाठी, उपाध्यक्ष जी सी साहु, आर एन वर्मा, तुलिका राय, बीएमएस के अध्यक्ष राकेश राय, एस एन पाठक, प्रमोद द्विवेदी, मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी अनन्त मोहन, शशांक मालवीय, संजय कुमार, रामानन्द यादव, हरिओम मिश्रा, एस बी पाठक, रिंकेश उपाध्याय, अवनीश पांडे आदि विशेष जिम्मेदारी निभाते दिखे।





