• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. 11वें आयुर्वेद दिवस पर निकली पैदल रैली, आयुर्वेद अपनाने का दिया संदेश

JK Gupta by JK Gupta
September 23, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर बुधवार को 50 शैय्या एकीकृत आयुष चिकित्सालय, लोढ़ी से प्राथमिक विद्यालय लोढ़ी तक पैदल जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का नेतृत्व चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ज्योतिर्जय कुमार ने किया।

रैली के माध्यम से लोगों को आयुर्वेद को दैनिक जीवन में अपनाने और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत चिकित्सालय परिसर में भगवान धन्वंतरि की पूजा-अर्चना एवं उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई।

इसके बाद चिकित्सकों और चिकित्सालय के कर्मचारियों ने रैली में भाग लिया। रैली के दौरान आयुर्वेद के महत्व, प्राकृतिक जीवनशैली और पारंपरिक चिकित्सा पद्धति के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।

इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ज्योतिर्जय कुमार ने कहा कि आयुर्वेद केवल उपचार की पद्धति नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन जीने की एक समग्र जीवनशैली है। दैनिक जीवन में आयुर्वेद के सिद्धांतों और योग को अपनाकर स्वस्थ रहने की दिशा में कदम बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने लोगों से आयुर्वेद के प्रति जागरूक होने और इसके वैज्ञानिक एवं पारंपरिक महत्व को समझने की अपील की।

इस अवसर पर डॉ. शिव प्रकाश तिवारी, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी/नोडल अधिकारी, डॉ. जितेंद्र पाल त्रिपाठी, डॉ. अभिषेक कुमार सिंह, डॉ. संजय प्रजापति, डॉ. मोहम्मद अकरम, योगेंद्र देव पाण्डेय, पुष्पेंद्र देव शुक्ला, राकेश कुमार सिंह, पवन कुमार यादव, अभिनव त्रिपाठी, अमित कुमार यादव, सतीश कुमार यादव, आयुष कुमार दुबे, प्रदीप कुमार, सरिता त्रिपाठी, संगीता यादव, रेनू, अंशुमान सिंह, संजीव यादव, गुलाम नबी आजाद, राम निरंजन त्रिपाठी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Views: 160
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

Who is North Korea ri song gum: कौन है किम-जोंग-उन के देश की महिला एथलीट, जिसने मीराबाई चानू से छीना एशियन गेम्स का गोल्ड मेडल

Next Post

सोनभद्र. सारथी ही मालिक’ की भावना से संचालित होगी भारत टैक्सी सेवा

Next Post

सोनभद्र. सारथी ही मालिक’ की भावना से संचालित होगी भारत टैक्सी सेवा

Related Posts

  • दुद्धी. 55 वर्षीय आढ़ती ने फंदा लगाकर दी जान, कस्बे में शोक की लहर दुद्धी. 55 वर्षीय आढ़ती ने फंदा लगाकर दी जान, कस्बे में शोक की लहर
  • म्योरपुर. नई स्कूटी खरीदवाकर लौट रहा था घर, रास्ते में हादसे ने छीन ली 28 वर्षीय युवक की जिंदगी म्योरपुर. नई स्कूटी खरीदवाकर लौट रहा था घर, रास्ते में हादसे ने छीन ली 28 वर्षीय युवक की जिंदगी
  • म्योरपुर. पटाखे जलाते समय बरतें सावधानी, जरा सी लापरवाही पड़ सकती है भारी; थानाध्यक्ष म्योरपुर. पटाखे जलाते समय बरतें सावधानी, जरा सी लापरवाही पड़ सकती है भारी; थानाध्यक्ष
  • म्योरपुर. जंगल में लकड़ी काटने गए 55 वर्षीय व्यक्ति का मिला शव, इलाके में मचा हड़कंप म्योरपुर. जंगल में लकड़ी काटने गए 55 वर्षीय व्यक्ति का मिला शव, इलाके में मचा हड़कंप
  • अनपरा. आदेशों की अनदेखी कर टेंट के नीचे बिक रहे पटाखे अनपरा. आदेशों की अनदेखी कर टेंट के नीचे बिक रहे पटाखे
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement