Last Updated:
Who is North Korea ri song gum: भारत की स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने बुधवार को एशियन गेम्स में महिलाओं के 49 किलोग्राम वर्ग का सिल्वर मेडल जीता जबकि गोल्ड गया नॉर्थ कोरिया की री सॉन्ग गम के पास, ये उनका लगातार तीसरा एशियन गोल्ड मेडल था. मीराबाई ने अभी तक ओलंपिक से लेकर विश्व चैंपियनशिप में भी पदक जीते थे, लेकिन वह एशियाई खेलों में यह उपलब्धि हासिल नहीं कर पाई थी.
एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली नॉर्थ कोरिया की री रॉन्ग गम
आईची-नागोया: नॉर्थ कोरिया का नाम आते ही हमारे जेहन में तानाशाह किम-जोंग-उन का नाम आता है. इस देश में क्या हो रहा है, इसकी बेहद कम जानकारी ही बाहर आ पाती है, लेकिन इसी देश की एक महिला एथलीट ने एशियन गेम्स में भारत की वेटलिफ्टर मीराबाई चानू का सपना तोड़ दिया. महिलाओं की 48 किलोग्राम वेट कैटेगरी में मीराबाई को सिल्वर मिला तो डेमोक्रेटिक पीपल्स रिपब्लिक ऑफ कोरिया की री सॉन्ग गम ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया.
नॉर्थ कोरिया की री सॉन्ग गम के नाम गोल्ड
दरअसल, जापान में जारी एशियाई खेलों में बुधवार को 48 किलोग्राम भारवर्ग में महिलाओं की वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता हुई. ओलंपिक पदकवीर और कई बार की CWG गोल्ड मेडलिस्ट मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स में अपना पहला मेडल जीता और 28 साल बाद भारत को वेटलिफ्टिंग में सिल्वर मेडल दिलाया. गोल्ड आया नॉर्थ कोरिया की री सॉन्ग गम के नाम, जिन्होंने लगातार तीसरी बार एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीता.
वर्ल्ड रिकॉर्ड बना गईं किम-जोंग-उन की देश की एथलीट
टोक्यो ओलंपिक की सिल्वर मेडलिस्ट मीराबाई चानू ने स्नैच में 88 किलो और क्लीन एंड जर्क में 111 किलोग्राम भार के साथ कुल 198 किलोग्राम वजन उठाया तो नॉर्थ कोरिया की दो बार की विश्व चैंपियन री सॉन्ग गम ने उम्मीदों पर खरे उतरते हुए कुल 215 किलोग्राम (94 और 121 किलोग्राम) वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता और एशियाई खेलों में खिताबी हैट्रिक पूरी की. उन्होंने कुल वजन में विश्व रिकॉर्ड बनाया.
अपनी मां के उपहार में दिए गए ओलंपिक रिंग की तरह के सोने के झुमके पहने और बालों में तिरंगे का रिबन लगाए मीराबाई पदक जीतने के दृढ़ लक्ष्य के साथ मंच पर पहुंची. उन्होंने कहा:
जब से मैंने भारोत्तोलन में कदम रखा तब से मेरा सपना एशियाई खेलों में पदक जीतना रहा है. एशियाई खेलों से पहले या उसके दौरान कुछ न कुछ होता रहा, लेकिन इस बार मैंने अपना सपना पूरा कर लिया.
ओलंपिक 2028 में मेडल अगला लक्ष्य
मणिपुरी की मीराबाई चानू पिछले महीने कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने के अगले दिन से ही प्रैक्टिस में लग गई थी. अब उनका लक्ष्य 2028 में यूएस में होने वाले ओलंपिक खेलों में पदक जीतना होगा.
About the Author

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रे…
और पढ़ें
