संवाददाता@वीरेंद्र यादव…..

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र कुमार राय के नेतृत्व में चौकी इंचार्ज बीना अजय कुमार श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक रामबचन सिंह यादव, उपनिरीक्षक दिनेश गौतम ने न्यायालय सिविल जज जूनियर डिवीजन/जेएम, दुद्धी द्वारा जारी वारंट/गिरफ्तारी अधिपत्र के अनुपालन में तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद तीनों को न्यायालय में चालान किया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में मनोज पुत्र अंजनी केवट, निवासी खड़िया, अजय बियार पुत्र राम लल्लू, निवासी बरवानी तथा राजेश सिंह पुत्र गणेश, निवासी चिलकाटाड़ शामिल हैं|
