मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन….

रॉबर्ट्सगंज नगर के बिच्छी पड़ाव के पास वाराणसी-शक्तिनगर राज्य मार्ग पर मंगलवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और लोगों ने तत्काल घायल को जिला अस्पताल भेजा।

जानकारी के अनुसार रॉबर्ट्सगंज निवासी नारसिंह पटेल मोटरसाइकिल से वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग स्थित एक होटल में आयोजित भाजपा के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।

बताया गया कि होटल की ओर मुड़ते समय एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए।

कार्यक्रeम की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिसकर्मियों ने हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर लोगों की मदद से घायल को संभाला। घटना की जानकारी मिलने पर कार्यक्रम में मौजूद पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

इसके बाद नारसिंह पटेल को तत्काल एक निजी वाहन से जिला अस्पताल भेजा गया। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला वाहन मौके से निकल गया। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।
