@जे0 के0……

Sonbhadra। चोपन थाना क्षेत्र के गुरमुरा के पास वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर देर रात बाइक और एक्सयूवी कार की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
घायल की पहचान मिर्जापुर जिले के सेमरी सरसो माड़ियान गांव निवासी जीतन राम के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही चोपन पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चोपन में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल लोढ़ी रेफर कर दिया।

हादसे में एक्सयूवी कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने दोनों वाहनों को सड़क से हटवाकर राजमार्ग पर यातायात सुचारु कराया।पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है तथा मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।






