@जे0 के0……

Sonbhadra । समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को राम-जानकी मंदिर के पास एकत्र होकर उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के कथित बयान के विरोध में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि उक्त बयान से दानदाताओं की भावनाएं आहत हुई हैं और इसे वापस लेने की मांग की।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सपा के जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि सार्वजनिक पदों पर बैठे लोगों को अपने बयान सोच-समझकर देने चाहिए। उनका आरोप था कि अयोध्या में दान से जुड़े मामले को लेकर दिए गए बयान से दानदाताओं और संत समाज में नाराजगी है। उन्होंने कहा कि सरकार को इस मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।

सपा नेताओं राजेंद्र मौर्य और मनीष केडिया ने कहा कि अयोध्या में दान पात्र से चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है और इससे लोगों में आक्रोश है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार मूल मुद्दों से ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने विधानसभा अध्यक्ष के बयान की निंदा करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। इस मौके पर नगर उपाध्यक्ष सुरेश अग्रहरी, रमाशंकर गुप्ता, प्रकाश भारती, जुनैद अंसारी, कामता, प्रमिला, सरोजनी, गीता, सुरेश जायसवाल, राजू पासवान, अनिल विश्वकर्मा, सरजू प्रसाद सहित अन्य सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।





