मुख्य संवाददाता@सौरभ गोस्वामी….

थाना क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर दो स्थित खैरटिया रोड के करीब से मंगलवार की देर शाम लगभग 9 बजकर 50 मिनट के करीब एक युवकों को भारी मात्रा में गांजा के साथ गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया। जानकारी के अनुसार कस्बा चौकी इंचार्ज सुनील कुमार अपने हमराहियों के साथ परियोजना चिकित्सालय के पास गस्त कर रहे थे।
इसी बीच मुखबिर ने सूचना दिया कि एक युवक संकट मोचन मंदिर सेक्टर दो खैरटिया रोड के समीप पुलिया पर अंधेरे में एक झोला लेकर संदिग्ध स्थिति में बैठ कर किसी का इंतजार कर रहा है। मुखबिर से सूचना मिलते हैं तत्काल चौकी इंचार्ज उ.नि. सुनील कुमार मौके पर पहुंच गये।वही पुलिस को देखकर युक्त युवक भागने लगा। पुलिस द्वारा घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया।

पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम अभिषेक मिश्रा उर्फ शिवम पुत्र सनत मिश्रा निवासी सेक्टर 2 संकट मोचन मंदिर बताया गया। पुलिस द्वारा उसके हाथ में लिए झोले की तलाशी ली गई तो झोले के अंदर एक प्लास्टिक में रखा 1 किलो 530 ग्राम गांजा बरामद हुआ।
पुलिस द्वारा पकड़े गए युवक के खिलाफ 8/20 एनडीपीएस एक्ट का मुकदमा पंजीकृत कर चालान कर दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में चौकी इंचार्ज के साथ हे. कां. संतोष कुमार पटेल, तथा हे. कां. अनिल कुमार गुप्ता, रि. कां. हर्ष सिंह चंदेल शामिल रहे।






