संवाददाता@विजय अग्रहरी…..

घोरावल सब स्टेशन (बिसरेखी) से जुड़े 150 गांवों में बृहस्पतिवार को बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। अवर अभियंता रामनारायण यादव ने बताया कि श्रावण मास की कांवड़ यात्रा एवं मेला के मद्देनजर आपूर्ति व्यवस्था में सुधार के लिए गुरुदेव नगर मिर्जापुर से जुड़े घोरावल सब स्टेशन (बिसरेखी) के 33 केवी लाईन पर मेंटेनेंस और पेड़ों की छंटाई का काम किया जाएगा।

इसके लिए बृहस्पतिवार को सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक काम चलेगा। इसलिए घोरावल सब स्टेशन (बिसरेखी) से जुड़े ग्रामीण इलाकों शिवद्वार, देवगढ़, बर्दिया, हिरनखुड़ी, धरसड़ा, मरसड़ा, खड़देउर, बर कन्हरा, भैंसवार, विसुंधरी समेत करीब 150 गावों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। उपभोक्ताओं से अपील की जाती है कि वे सुबह 9 बजे तक अपने जरूरी काम कर लें।






