संवाददाता@रामबली मिश्रा……

बीजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा दौड़हर में शुक्रवार को दो पक्षों में रूम न खाली करने को लेकर हुए लड़ाई झगड़ा गाली गलौज, मारपीट करने के मामले में शांति भंग की धारा 170/126(135,में कुल पांच आरोपियों को गिरप्तार कर दुद्धी न्यायालय रवाना किया गया।
प्रभारी थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि ग्राम सभा दोड़हर में जरहा निवासी किराए के मकान में रह रहे थे मकान मालिक खाली करने को कह रहे थे इसी बात को लेकर प्रथम पक्ष के अयोध्या प्रसाद पुत्र श्री केवल ,नीता पत्नी अयोध्या निवासी डोडहर और द्वितीय पक्ष के राधे श्याम पुत्र स्व रघुनंदन,सबिता पत्नी राधेश्याम, सपना पत्नी धर्मेंद्र कुमार के बीच किराए के मकान को खाली कराने को लेकर मारपीट पर आमादा हो गए ।

जब आपस में मामला शांत नहीं हुआ तो दोनों पक्ष थाने पर प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई ।मामले की जांच उप निरीक्षक दीनानाथ, महिला आरक्षी हीना सरोज, रागिनी श्रीवास्तव कर रहे थे लेकिन दोनों पक्ष मानने को तैयार नहीं हुए तनाव को देखते हुए उभय पक्ष के पांच लोगों को गिरप्तार कर शांति भंग की धारा में चालान कर दिया गया।





