संवाददाता@रामबली मिश्रा…..
— प्राइवेट वाहनों में धड़ल्ले से ढोए जा रहे स्कूली बच्चे

एनटीपीसी आवासीय परिसर स्थित संत जोसेफ, केन्द्रीय विद्यालय व डी ए बी पब्लिक स्कूल में पठन-पाठन करने वाले दूरदराज व आसपास के क्षेत्रो से आने वाले छात्रों को डग्गा मार वाहनो में सीट से अधिक ओवरलोड बच्चों को लाद कर ढोया जा रहा है। विद्यार्थी आए दिन जान जोख़िम में डाल कर इन डग्गामार वाहनों से सफर कर रहे है।
इन डग्गा मार वाहनो को अभिभावक अपने बच्चों को ले आने की सुविधा से किराए में बुक किए है। लेकिन यह देखना जरूरी नहीं समझे की यह वाहन उनके बच्चों के लिए कितना हद तक सुरक्षित है। जबकि इनको यह भी पता नही की इन वाहनों का टैक्सी परमिट, फिटनेस, चालक का डी एल, पॉल्यूशन, अग्नि शमन यंत्र, फॉस्ट कीट आदि मानक पुरी है। या नहीं।

ऐसा ही एक नजारा जर्जर डग्गा मार वाहन बीजपुर बाजार में सड़क पर खराब हो जानें पर गाड़ी से उतरकर स्कूली बच्चे ढकलते नजर आ रहे है।जिसका बि डी ओ सोशल ग्रुप पर वायरल हो रहा है।इस घटना को देखकर अभिभावकों ने संबंधित विभाग और परिवहन विभाग से कार्रवाई किये जाने की मांग किया है।





