• Home
  • Privacy Policy
Friday, July 10, 2026
Sonebhadra Live
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

मुख्यालय. अभाविप के स्थापना दिवस सप्ताह के अंतर्गत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, ग्रामीणों ने लिया लाभ

JK Gupta by JK Gupta
July 10, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

संवाददाता@विशाल टंडन……

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, सोनभद्र द्वारा अभाविप के 78वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में चल रहे स्थापना दिवस सप्ताह के अंतर्गत आज राबर्ट्सगंज तहसील के बहुआर ग्राम सभा में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों ने स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त कर स्वास्थ्य लाभ लिया।

शिविर में उपस्थित चिकित्सकों द्वारा विभिन्न रोगों की जांच कर आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया तथा जरूरतमंद लोगों को आवश्यक दवाइयाँ भी उपलब्ध कराई गईं। बड़ी संख्या में महिलाओं, बुजुर्गों, युवाओं एवं बच्चों ने शिविर का लाभ उठाया।इस अवसर पर अभाविप कार्यकर्ताओं ने कहा कि विद्यार्थी परिषद केवल छात्रहित के लिए कार्य करने वाला संगठन ही नहीं, बल्कि समाज जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में अपनी रचनात्मक भूमिका का निर्वहन करता है।

स्थापना दिवस सप्ताह के अंतर्गत आयोजित सेवा गतिविधियाँ समाज के प्रति परिषद की संवेदनशीलता एवं उत्तरदायित्व का परिचायक हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का उद्देश्य केवल विद्यार्थियों के शैक्षिक एवं व्यक्तित्व विकास तक सीमित नहीं है, बल्कि सेवा, संस्कार एवं राष्ट्र निर्माण के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचकर सकारात्मक परिवर्तन लाना भी है।

इसी भावना के साथ स्थापना दिवस सप्ताह के दौरान विभिन्न सामाजिक एवं सेवा संबंधी कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान जिला संयोजक राहुल जालान, नगर मंत्री धर्मेश पाण्डेय, सत्यम शुक्ला, हर्ष, सक्षम आदि मौजूद रहे।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में अभाविप के कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा। स्थानीय नागरिकों एवं ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए परिषद के प्रति आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी ऐसे जनसेवा के कार्यक्रम आयोजित किए जाने की अपेक्षा व्यक्त की।

Previous Post

मुख्यालय. भाकियू अंबावता गुट ने नौ सूत्रीय मांगों को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन, 15 दिन में समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी

Next Post

मुख्यालय. खबर का असर; बिजली विभाग ने बदला जला ट्रान्सफर, लोगों ने जताया आभार

Next Post

मुख्यालय. खबर का असर; बिजली विभाग ने बदला जला ट्रान्सफर, लोगों ने जताया आभार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

September 16, 2025
Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

September 16, 2025
संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

September 16, 2025

RECENT POST (अभी -अभी)

  • अब चोट नहीं रोकेगी खिलाड़ियों का सपना, होगा हाईटेक इलाज, SAI और सफदरजंग स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर ने मिलाया हाथ
  • मुख्यालय. खबर का असर; बिजली विभाग ने बदला जला ट्रान्सफर, लोगों ने जताया आभार
  • मुख्यालय. अभाविप के स्थापना दिवस सप्ताह के अंतर्गत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, ग्रामीणों ने लिया लाभ
  • मुख्यालय. भाकियू अंबावता गुट ने नौ सूत्रीय मांगों को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन, 15 दिन में समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी
  • मुख्यालय. खुले ट्रांसफार्मर बने हादसे का कारण, सुरक्षा जाली न होने से लोगों में दहशत

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

अभी -अभी

  • अब चोट नहीं रोकेगी खिलाड़ियों का सपना, होगा हाईटेक इलाज, SAI और सफदरजंग स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर ने मिलाया हाथ
  • मुख्यालय. खबर का असर; बिजली विभाग ने बदला जला ट्रान्सफर, लोगों ने जताया आभार

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.