• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. सफाई कर्मियों को ट्रैकसूट व जूते प्रदान कर किया ‘दोस्त-मित्र’ पहल का शुभारंभ

JK Gupta by JK Gupta
September 18, 2026
in सोनभद्र
0

@जे0 के0…..


— नई वेशभूषा में जिलाधिकारी के साथ बैठे सफाई कर्मी, सम्मान और अपनत्व की पहल बनी खास


Sonbhadra। नगर पंचायत पिपरी में स्वच्छता की जिम्मेदारी निभाने वाले सफाई कर्मियों को सम्मान, गरिमा और नई पहचान देने की दिशा में एक नई पहल की गई है। अब नगर पंचायत पिपरी के सफाई कर्मियों को ‘दोस्त-मित्र’ के नाम से संबोधित किया जाएगा।

इस पहल का शुभारंभ आज जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने सफाई कर्मियों को ट्रैकसूट एवं जूते प्रदान कर किया। सफाई कर्मियों ने नई वेशभूषा धारण की और जिलाधिकारी ने उनके साथ बैठकर सामूहिक फोटो खिंचवाई। इस दौरान सफाई कर्मियों में नई पहचान और सम्मान को लेकर उत्साह देखने को मिला।

जिलाधिकारी ने कहा कि शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में सफाई कर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान है। वे प्रतिदिन आमजन के बेहतर और स्वच्छ वातावरण के लिए कार्य करते हैं। उनके प्रति सम्मान एवं अपनत्व की भावना को और मजबूत करने के उद्देश्य से उन्हें ‘दोस्त-मित्र’ की नई पहचान दी गई है।

उन्होंने कहा कि नई वेशभूषा से सफाई कर्मियों की विशिष्ट पहचान भी सुनिश्चित होगी। जिलाधिकारी ने सफाई कर्मियों से संवाद कर उनके कार्यों की सराहना की और स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वागीश कुमार शुक्ला, नगर पंचायत पिपरी के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं सफाई कर्मी उपस्थित रहे।

Views: 100
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सोनभद्र. बच्चों के बीच पहुंचे जिलाधिकारी तो खुद थाम ली रंगों की कूची, खिल उठे बच्चों के चेहरे

Next Post

सोनभद्र. करमा लोक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति ने बांधा समां, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Next Post

सोनभद्र. करमा लोक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति ने बांधा समां, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Related Posts

  • ओबरा. गाड़ी का खरीददार पहुंचा तो वाहन का पार्ट्स गायब देख मालिक हो गया सन्न ओबरा. गाड़ी का खरीददार पहुंचा तो वाहन का पार्ट्स गायब देख मालिक हो गया सन्न
  • म्योरपुर. एकल ग्रामोत्थान केंद्र का भव्य शुभारंभ, बेटियों को मिलेगा हुनर का प्रशिक्षण; गांव में ही बनेंगी आत्मनिर्भर म्योरपुर. एकल ग्रामोत्थान केंद्र का भव्य शुभारंभ, बेटियों को मिलेगा हुनर का प्रशिक्षण; गांव में ही बनेंगी आत्मनिर्भर
  • ओबरा. सोन कल्चरल क्लब के शुभारंभ से महकेगा सांस्कृतिक विरासत का रंग, विद्यार्थियों को मिलेगा प्रतिभा प्रदर्शन का मंच ओबरा. सोन कल्चरल क्लब के शुभारंभ से महकेगा सांस्कृतिक विरासत का रंग, विद्यार्थियों को मिलेगा प्रतिभा प्रदर्शन का मंच
  • सोनभद्र. यूपी बोर्ड परीक्षा-2027 के लिए जनपद में 66 परीक्षा केन्द्र निर्धारित, 19-20 अतिरिक्त केन्द्रों की आवश्यकता सोनभद्र. यूपी बोर्ड परीक्षा-2027 के लिए जनपद में 66 परीक्षा केन्द्र निर्धारित, 19-20 अतिरिक्त केन्द्रों की आवश्यकता
  • घोरावल. खेत में धान की कटाई करते महिला को समय जहरीले सर्प ने डसा घोरावल. खेत में धान की कटाई करते महिला को समय जहरीले सर्प ने डसा
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement