@जे0 के0…..
— खेत जाते समय पैर के अंगूठे में काटा, सीएचसी पहुंचने पर डॉक्टर ने मृत घोषित किया

Sonbhadra। म्योरपुर ब्लॉक क्षेत्र की कुड़पान ग्राम पंचायत में गुरुवार दोपहर विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई। घटना के बाद परिजन उसे गंभीर हालत में निजी वाहन से सीएचसी म्योरपुर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

कुड़पान निवासी सीताराम यादव की 12 वर्षीय बेटी सोनी गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे खेत की ओर जा रही थी। इसी दौरान किसी विषैले जंतु ने उसके बाएं पैर के अंगूठे में काट लिया। छात्रा ने तत्काल इसकी जानकारी परिजनों को दी। कुछ ही देर में उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिजन आनन-फानन में उसे लेकर सीएचसी म्योरपुर पहुंचे।

सीएचसी अधीक्षक डॉ. शिशिर श्रीवास्तव ने प्राथमिक जांच के बाद छात्रा को मृत लाया घोषित कर दिया। घटना की सूचना मेमो के माध्यम से म्योरपुर पुलिस को दी गई है। सोनी कक्षा सात की छात्रा थी। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। वहीं गांव में भी शोक का माहौल है।

