• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

विंढमगंज. पंद्रह दिनों से बंद है पानी की सप्लाई, ग्रामीणों में आक्रोश

JK Gupta by JK Gupta
September 18, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@आनंद गुप्ता.. 


दुद्धी ब्लाक के महुली क्षेत्र में मलिया नदी से होने वाली पेयजल आपूर्ति पिछले करीब 15 दिनों से पूरी तरह बंद पड़ी है। इससे महुली, पतरिहा, फुलवार, पोलवा और हिराचक गांवों के ग्रामीणों के सामने पेयजल का संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों को पानी के लिए दूसरे स्रोतों पर निर्भर रहना पड़ रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार, पहले इन गांवों में जल निगम के माध्यम से पानी की सप्लाई की जाती थी। बाद में हर घर जल योजना के तहत पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था की गई। ग्रामीणों का आरोप है कि योजना के लागू होने के बाद से ही नियमित रूप से पानी नहीं मिल रहा है। कभी कुछ दिनों तक सप्लाई होती है तो कभी लंबे समय तक बंद रहती है।

पंद्रह दिनों से लगातार आपूर्ति ठप होने के कारण ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि गर्मी और बरसात के दौरान भी पेयजल की समस्या बनी रहती है, जबकि योजना के तहत घर-घर पानी पहुंचाने का उद्देश्य ग्रामीणों को नियमित पेयजल उपलब्ध कराना है।
ग्रामीण वीरेंद्र कनौजिया, राकेश कुमार, प्रमोद कुमार, संजय गुप्ता, विजेंद्र कनौजिया और राजकिशोर ने संबंधित विभाग पर मनमानी का आरोप लगाते हुए कहा कि पानी की समस्या के समाधान के लिए कई बार ध्यान दिलाया गया, लेकिन आपूर्ति बहाल नहीं की गई। ग्रामीणों ने अधिकारियों से जल्द से जल्द खराब व्यवस्था दुरुस्त कर नियमित पेयजल आपूर्ति शुरू कराने की मांग की है।

उपजिलाधिकारी दुद्धी अशोक कुमार गुप्ता ने बताया पानी की सप्लाई तत्काल चालू करा दिया जाएगा ग्रामीणो को पानी के लिए कोई समस्या नहीं होने दिया जाएगा

Previous Post

विंडमगंज. सेवा संकल्प अभियान के तहत सूर्य मंदिर छठ घाट पर चला स्वच्छता अभियान

Next Post

सोनभद्र. विषैले जंतु के काटने से कक्षा सात की छात्रा की मौत

Next Post

सोनभद्र. विषैले जंतु के काटने से कक्षा सात की छात्रा की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.