• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Mirzapur The Movie Box Office Day 14: ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने लूट लिया बॉक्स ऑफिस, 14वें दिन फिल्म ने रचा इतिहास, भारत में 200 करोड़ का आंकड़ा पार

Admin by Admin
September 18, 2026
in मनोरंजन
0
Mirzapur The Movie Box Office Day 14: ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने लूट लिया बॉक्स ऑफिस, 14वें दिन फिल्म ने रचा इतिहास, भारत में 200 करोड़ का आंकड़ा पार

[ad_1]

Last Updated:September 18, 2026, 08:01 IST

पंकज त्रिपाठी,अली फजल और दिव्येंदु स्टारर फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम है. रिलीज के महज दो हफ्तों में फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है. दूसरे हफ्ते में गिरावट के बावजूद फिल्म ने अपनी शानदार पकड़ बनाए रखी है. गुरमीत सिंह के निर्देशन में बनी ‘मिर्जापुर द मूवी’ साल 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों मे शुमार हो चुकी है.

नई दिल्ली. प्राइम वीडियो की सबसे चर्चित सीरीज पर बनी फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. इस मूवी ने लोगों को अपना मुरीद बना लिया है और इसका असर बॉक्स ऑफिस पर साफ देखने को मिल रहा है. पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु की इस फिल्म ने कमाई के मामले में अब अपने नाम नया रिकॉर्ड कर लिया है.

दूसरे सोमवार को भले ही कमाई में थोड़ी गिरावट आई थी, लेकिन फिल्म ने फिर से अपनी पकड़ मजबूत कर ली है. अब यह फिल्म शोभिनव सत्य की ‘हनुमान अंश’ के रिकॉर्ड को तोड़ने के बेहद करीब पहुंच गई है और इस साल की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है.

ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने रिलीज के 14वें दिन यानी दूसरे गुरुवार को 3.75 करोड़ रुपये का नेट बिजनेस किया. इसके साथ ही देश में फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ क्लब में डंके की चोट पर एंट्री मार चुकी है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

अब ‘मिर्जापुर द मूवी’ की भारत में कुल कमाई 203.20 करोड़ रुपये हो गई है. दूसरे गुरुवार को फिल्म के कुल 6,925 शोज दिखाए गए, जिनमें ऑक्यूपेंसी 16 फीसदी दर्ज की गई. इससे पहले बुधवार को भी पंकज त्रिपाठी और अली फजल की फिल्म ने 3.75 करोड़ रुपये का ही बिजनेस किया था.

‘मिर्जापुर द मूवी’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पहले हफ्ते में 148.45 करोड़ रुपये का बंपर नेट कलेक्शन कर इस साल की सबसे सफल बॉलीवुड फिल्मों में अपनी जगह पक्की कर ली थी. इसके बाद दूसरे हफ्ते की शुरुआत भी शानदार रही, जहां फिल्म ने शुक्रवार को 9.20 करोड़, शनिवार को 13.50 करोड़ और रविवार को 13.25 करोड़ रुपये की बेहतरीन कमाई की.

मगर इसके बाद वीकडेज कलेक्शन में गिरावट देखी गई, लेकिन फिल्म ने अपनी पकड़ बनाए रखी और सोमवार-मंगलवार को 5.50-5.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन दर्ज किया. वहीं, बुधवार को ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने 3.75 करोड़ रुपये की कमाई की. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म दुनियाभर में अब तक 291.89 करोड़ रुपये का बिजनेस कर चुकी है.

गुरमीत सिंह के निर्देशन में बनी यह पहली फीचर फिल्म है, जिसकी कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है. एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले प्रोड्यूस की गई इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु, जितेंद्र कुमार और रवि किशन लीड किरदारों में नजर आते हैं.

बताते चलें कि ‘मिर्जापुर द मूवी’ 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. इस मूवी को क्रिटिक्स और दर्शकों से पॉजिटिव रिव्यूज मिले हैं. यह फिल्म प्राइम वीडियो की मशहूर वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ के पहले सीजन के बीच के घटनाक्रम पर आधारित है. फिल्म में जितेंद्र कुमार ने विक्रांत मैसी को रिप्लेस किया है, जिन्होंने सीरीज में बबलू पंडित का रोल निभाया था.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
First Published :

September 18, 2026, 08:01 IST

[ad_2]

Source link

Views: 80
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सोनभद्र. विषैले जंतु के काटने से कक्षा सात की छात्रा की मौत

Next Post

जौनपुर के वृद्धाश्रम में रहने वाले मैकेनिकल इंजीनियर सिलविंदर सिंह मृत्यु के बाद करेंगे ये काम, बेटा विदेश में करता है काम, नहीं आता कोई मिलने

Next Post
जौनपुर के वृद्धाश्रम में रहने वाले मैकेनिकल इंजीनियर सिलविंदर सिंह मृत्यु के बाद करेंगे ये काम, बेटा विदेश में करता है काम, नहीं आता कोई मिलने

जौनपुर के वृद्धाश्रम में रहने वाले मैकेनिकल इंजीनियर सिलविंदर सिंह मृत्यु के बाद करेंगे ये काम, बेटा विदेश में करता है काम, नहीं आता कोई मिलने

Related Posts

  • ‘फ्रीडा’ की रिलीज को 24 साल पूरे, सलमा हायेक ने अब किया खुलासा, बोलीं- किसी को फिल्म पर नहीं था भरोसा ‘फ्रीडा’ की रिलीज को 24 साल पूरे, सलमा हायेक ने अब किया खुलासा, बोलीं- किसी को फिल्म पर नहीं था भरोसा
  • सलमान खान के 5 यादगार रोल, एक में ‘आशिक’ बनकर छाए थे सुपरस्टार, दूसरी में डांस से बॉक्स ऑफिस पर किया था कब्जा सलमान खान के 5 यादगार रोल, एक में ‘आशिक’ बनकर छाए थे सुपरस्टार, दूसरी में डांस से बॉक्स ऑफिस पर किया था कब्जा
  • ‘हर कलाकार सम्मान का हकदार है’, माफी मिलते ही बदले मीका सिंह के सुर, दलेर मेहंदी से विवाद के बीच झुके सुबोध उनियाल! ‘हर कलाकार सम्मान का हकदार है’, माफी मिलते ही बदले मीका सिंह के सुर, दलेर मेहंदी से विवाद के बीच झुके सुबोध उनियाल!
  • ‘पेरेंट्स को खोना मुश्किल होता है’, पिता की याद में जब छलका अजय देवगन का दर्द, कहा- बच्चे देर से समझते हैं अहमियत ‘पेरेंट्स को खोना मुश्किल होता है’, पिता की याद में जब छलका अजय देवगन का दर्द, कहा- बच्चे देर से समझते हैं अहमियत
  • ‘जॉन डो’ में सृष्टि के किरदार से उठा पर्दा, अर्जुन दास की फिल्म में ली धांसू एंट्री ‘जॉन डो’ में सृष्टि के किरदार से उठा पर्दा, अर्जुन दास की फिल्म में ली धांसू एंट्री
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement