• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

म्योरपुर. सेवा संकल्प अभियान में दिखा सेवा का जज्बा, रक्तदान से लेकर सहायक उपकरण वितरण तक

JK Gupta by JK Gupta
September 17, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@संदीप अग्रहरी….


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को म्योरपुर में रक्तदान शिविर से लेकर स्वरोजगार के लिए ऋण प्रमाण पत्र, सिलाई मशीन और दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत म्योरपुर सीएचसी में रक्तदान शिविर के शुभारंभ से हुई। समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव गोंड, उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार और ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड ने शिविर का उद्घाटन किया। अतिथियों ने रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाते हुए अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान की अपील की। साथ ही शाम को घरों में ‘आशीर्वाद का दीपक’ जलाने का आह्वान किया गया।

इसके बाद ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत चयनित युवाओं को ऋण स्वीकृति के प्रमाण पत्र दिए गए। संदीप कुमार को पांच लाख, पंकज कुमार को 4.73 लाख और एक अन्य संदीप कुमार को तीन लाख रुपये से संबंधित प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

विश्वकर्मा सम्मान योजना के तहत इंद्रवती, लिलावती, सितारा बानो, राजमनी देवी, दीपांजली और रन्नू देवी को सिलाई मशीनें दी गईं। माटी कला बोर्ड की ओर से चंद्रशेखर, मनीष कुमार, हृदेश कुमार और महेंद्र प्रजापति को इलेक्ट्रिक चाक के प्रमाण पत्र मिले। वहीं प्रमोद कुमार, अखिलेश, संतोष, रजवंती और सुशीला को सहायक उपकरण वितरित किए गए।

इस दौरान डिप्टी कमिश्नर उद्योग विनोद कुमार चौधरी, जिला विकास अधिकारी हेमंत सिंह, बीडीओ राम विशाल चौरसिया, सीएचसी अधीक्षक डॉ. शिशिर श्रीवास्तव समेत अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। संचालन सहायक विकास अधिकारी पंचायत अजय सिंह ने किया।

Previous Post

सोनभद्र. रामसरोवर तालाब में डूबे युवक का शव बरामद, एसडीआरएफ ने चलाया रेस्क्यू अभियान

Next Post

ताजमहल: होटल ‘ताज रिज़ॉर्ट’ को बम से उड़ाने की धमकी, 8 दिन के अंदर धमाके का अल्टीमेटम

Next Post
ताजमहल: होटल ‘ताज रिज़ॉर्ट’ को बम से उड़ाने की धमकी, 8 दिन के अंदर धमाके का अल्टीमेटम

ताजमहल: होटल 'ताज रिज़ॉर्ट' को बम से उड़ाने की धमकी, 8 दिन के अंदर धमाके का अल्टीमेटम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.