• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. रामसरोवर तालाब में डूबे युवक का शव बरामद, एसडीआरएफ ने चलाया रेस्क्यू अभियान

JK Gupta by JK Gupta
September 17, 2026
in सोनभद्र
0

@जे0 के0/@विशाल टंडन… 


Sonbhadra। रॉबर्ट्सगंज नगर में विवेकानंद प्रेक्षागृह के पास स्थित रामसरोवर तालाब में गुरुवार शाम युवक के डूबने की घटना सामने आई। कई घंटे चले तलाश अभियान के बाद देर शाम एसडीआरएफ की टीम ने युवक का शव तालाब से बाहर निकाला। मृतक की पहचान हमीद नगर निवासी आरिफ उर्फ पाशा (30) पुत्र वाजिद अहमद के रूप में बताई गई है।

मिली जानकारी के अनुसार आरिफ गुरुवार शाम करीब चार बजे रामसरोवर तालाब के पास आया था। स्थानीय लोगों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक वह तालाब की सीढ़ी के पास बैठा था और बाद में पानी में गिर गया। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तलाश शुरू की।

क्षेत्राधिकारी सदर रणधीर मिश्रा एवं अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। काफी देर तक तलाश के बाद करीब 7 बजे एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने तालाब में रेस्क्यू अभियान शुरू किया और करीब आधे घंटे बाद युवक के शव को पानी से बाहर निकाला।

तालाब की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कुछ स्थानीय लोगों ने बैरिकेडिंग, बाउंड्री वॉल अथवा जाली लगाए जाने की मांग की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं जांच के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि राम सरोवर तालाब पर आज शाम 7:00 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य आशीर्वाद दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाना था लेकिन घटना होने की वजह से यह कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया।

Previous Post

चंदर की दुनिया को साकार करेंगे विक्रांत मैसी, ‘मुसाफिर कैफे’ की तर्ज पर बनाएंगे 2 नए कैफे, कलाकारों को मिलेगा आशियाना

Next Post

म्योरपुर. सेवा संकल्प अभियान में दिखा सेवा का जज्बा, रक्तदान से लेकर सहायक उपकरण वितरण तक

Next Post

म्योरपुर. सेवा संकल्प अभियान में दिखा सेवा का जज्बा, रक्तदान से लेकर सहायक उपकरण वितरण तक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.