संवाददाता@संदीप अग्रहरी……

म्योरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और सात माह की गर्भावस्था होने के बाद विवाह से इनकार करने के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक युवती के पिता की लिखित तहरीर पर रासपहरी निवासी गोपाल सिंह गोंड पुत्र उदित कुमार सिंह गोंड के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
आरोप है कि आरोपी ने युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। इससे युवती सात माह की गर्भवती हो गई। आरोप है कि जब युवती ने विवाह करने के लिए कहा तो आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया और जान से मारने की धमकी भी दी। इस संबंध में म्योरपुर थाना में तहरीर के आधार पर धारा 69 एवं 351(3) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया।

थानाध्यक्ष रविकांत मिश्र ने बताया कि मामले की विवेचना की जा रही है। कहा कि विवेचना के दौरान मिलने वाले साक्ष्यों के आधार पर और कार्रवाई की जाएगी। कहा कि युवती को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।






