संवाददाता@मनीष कुमार……

दुद्धी-एनएच-39 स्थित पुराने बैरियर के पास मंगलवार शाम करीब 5 बजे सड़क पार कर रही 60 वर्षीय फूलपति पत्नी द्वारिका प्रसाद, निवासी जाबर, को महुली की ओर जा रहे एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

घटना के बाद ग्रामीणों ने बाइक सवार को पकड़ लिया। घायल महिला को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लाया गया, जहां चिकित्सक डॉ. वरुणा निधि ने जांच के बाद बताया कि महिला के बाएं पैर में फ्रैक्चर है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।





