• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

शक्तिनगर. प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर गणेश पूजा पंडाल में चला स्वच्छता अभियान

JK Gupta by JK Gupta
September 17, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@वीरेंद्र यादव……


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर गुरुवार को शक्तिनगर क्षेत्र के अंबेडकर नगर गांव स्थित गणेश पूजा पंडाल परिसर में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। ग्राम प्रधान हीरालाल और बीएचयू शोध छात्र रंजीत राय के नेतृत्व में ग्रामीणों ने पूजा व भंडारे के बाद परिसर में फैले पत्तल, गिलास, प्लास्टिक की बोतलें और अन्य कचरे को एकत्र कर साफ-सफाई की।

ग्राम प्रधान हीरालाल ने कहा कि धार्मिक आयोजन के साथ स्वच्छता की जिम्मेदारी भी सभी की है। सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखना केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने लोगों से आयोजनों के बाद कचरे का उचित निस्तारण करने की अपील की।

बीएचयू शोध छात्र रंजीत राय ने कहा कि स्वच्छता किसी एक दिन तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। धार्मिक और सामाजिक आयोजनों के बाद परिसर की सफाई कर पर्यावरण संरक्षण तथा जिम्मेदार नागरिकता का संदेश दिया जा सकता है। उन्होंने युवाओं और ग्रामीणों से स्वच्छता अभियानों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।

अभियान में अभय सिंह, राघवेंद्र सिंह, उमेश सागर, जितेंद्र कुमार, राजकुमार, अरविंद समेत दर्जनों ग्रामीणों ने श्रमदान किया। ग्रामीणों ने सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने और स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।

Previous Post

बीजपुर. एनटीपीसी रिहंद में स्वछता ही सेवा 2026 का शुभारंभ

Next Post

डाला. संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Next Post

डाला. संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.