• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

बीजपुर. एनटीपीसी रिहंद में स्वछता ही सेवा 2026 का शुभारंभ

JK Gupta by JK Gupta
September 17, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@रामबली मिश्रा….


एनटीपीसी रिहंद परियोजना में गुरुवार को “स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत, विकसित भारत” विषय के साथ स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सर्विस बिल्डिंग स्टेज-2 स्थित सीआरएफ बिल्डिंग में आयोजित विशेष कार्यक्रम में महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) प्रणय कुमार नायक ने अभियान का उद्घाटन किया।

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं संविदाकर्मियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण में सभी से सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया।

स्वच्छता ही सेवा अभियान 17 सितंबर से 02 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। इस अवधि के दौरान एनटीपीसी रिहंद के संयंत्र एवं आवासीय परिसर में नियमित स्वच्छता अभियान चलाए जाएंगे। साथ ही, आसपास के क्षेत्रों में विभिन्न स्वच्छता गतिविधियों के माध्यम से आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा।

अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम, स्वच्छता वार्ता, सामूहिक वृक्षारोपण, निबंध लेखन, आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी तथा चित्रकला प्रतियोगिता सहित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

एनटीपीसी रिहंद द्वारा आयोजित स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्वच्छ, स्वस्थ एवं पर्यावरण-अनुकूल परिवेश के निर्माण के प्रति परियोजना की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। यह अभियान सामूहिक सहभागिता के माध्यम से स्वच्छता को जन-आंदोलन का स्वरूप देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

Previous Post

बीजपुर. एनटीपीसी रिहंद में विश्वकर्मा पूजा का भव्य आयोजन

Next Post

शक्तिनगर. प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर गणेश पूजा पंडाल में चला स्वच्छता अभियान

Next Post

शक्तिनगर. प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर गणेश पूजा पंडाल में चला स्वच्छता अभियान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.