मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…

नगर स्थित राम जानकी मंदिर, पुराने सिनेमा हॉल के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर विधिवत पूजन, श्रृंगार एवं हवन का आयोजन किया गया।

इस दौरान प्रधानमंत्री के दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना करते हुए प्रभु से प्रार्थना की गई कि उन्हें देश के चौमुखी विकास तथा विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने की सामर्थ्य प्रदान करें।
कार्यक्रम के संयोजक भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. धर्मवीर तिवारी रहे। पूजन एवं हवन का कार्य पुरोहित बृजेश शुक्ला ने विधि-विधान से संपन्न कराया।

डॉ. धर्मवीर तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन सेवा और सुशासन के लिए समर्पित रहा है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विभिन्न सेवा कार्यों के माध्यम से सेवा माह के रूप में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, जिला प्रभारी अनिल सिंह सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।

इस अवसर पर संतोष शुक्ला, आनंद मिश्रा, प्रमोद गुप्ता, अरविंद पांडेय, मनीष अग्रहरि, मंजू गिरी, प्रमिला सिंह, मनीष पटेल, बलराम सोनी, शुभम सिंह, अनुराग श्रीवास्तव, रवि तिवारी, राहुल शर्मा, प्रकाश श्रीवास्तव, अखिलेश कश्यप, विवेक सिंह, झूरी, सुनील चौरसिया, संतोष, अजय रावत, डब्लू शुक्ला, रवि केसरी, नवीन तिवारी, रंजना पांडेय, आशा विश्वकर्मा, अजय पांडेय समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
