• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. ओबरा में तीज महोत्सव में सजी संस्कृति और नारी शक्ति की रंगारंग छटा

JK Gupta by JK Gupta
September 17, 2026
in सोनभद्र
0

@जे0 के0/@ सौरभ गोस्वामी……


Sonbhadra।  इनरव्हील क्लब ओबरा की ओर से अंतर्राष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना महासभा एवं कुटुंब प्रबोधन मातृ शक्ति आयाम के संयुक्त तत्वावधान में किड्स केयर इंग्लिश स्कूल में भव्य तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने मेहंदी, श्रृंगार, मनोरंजक खेल और विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

मुख्य अतिथि नायब तहसीलदार अंकिता सिंह ने कार्यक्रम में शामिल होकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं के बीच ज्योति वर्मा को तीज क्वीन चुना गया, जबकि सुनीता सिंह प्रथम रनर-अप रहीं।

कार्यक्रम के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए शिक्षिका मंजुलिका श्रीवास्तव को मुख्य अतिथि अंकिता सिंह ने सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन तौकीर फातिमा ने किया।

इस अवसर पर इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष प्रियंका सिंह, पास्ट प्रेसिडेंट जस्किर्ति तनेजा, सचिव जूली सिंह, आईएसओ मीनू गोयल, कोऑर्डिनेटर एवं जिला सह-संयोजिका नीतू सिंह समेत अन्य सदस्य मौजूद रहीं।

तीज महोत्सव में महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों और श्रृंगार के साथ उत्सव का आनंद लिया। आयोजन में भारतीय संस्कृति, महिला शक्ति और आपसी सौहार्द की झलक देखने को मिली।

Previous Post

सोनभद्र. मोदी के जन्मदिन पर राम जानकी मंदिर में पूजन-हवन, दीर्घायु की कामना

Next Post

जब इन 6 एक्टर्स ने निभाया PM मोदी का किरदार, पर्दे पर जमकर बिखेरा जादू, बॉक्स ऑफिस भी हो गया था गुलजार

Next Post
जब इन 6 एक्टर्स ने निभाया PM मोदी का किरदार, पर्दे पर जमकर बिखेरा जादू, बॉक्स ऑफिस भी हो गया था गुलजार

जब इन 6 एक्टर्स ने निभाया PM मोदी का किरदार, पर्दे पर जमकर बिखेरा जादू, बॉक्स ऑफिस भी हो गया था गुलजार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.