संवाददाता@सौरभ गोस्वामी……

ओबरा थाना क्षेत्र अंतर्गत चोपन रोड निवासी एक युवक द्वारा पत्नी से मारपीट किये जाने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को मुकदमा दर्ज किया है। मामले में पीड़ित अनीता पत्नी सुरेंद्र साहनी ने थाने में तहरीर देकर अवगत कराया है कि पति सुरेंद्र द्वारा उसे बार-बार प्रताड़ित किये जाने के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट किया जाता है।

पीड़िता ने बताया कि बीते 2 जुलाई की रात 9 बजे के करीब पति सुरेंद्र साहनी पुत्र स्वर्गीय रामबरन निवासी चोपन रोड पानी टंकी के पास द्वारा बच्चों की बात को लेकर लाठी डंडे व लात घूसे से मारा गया। इसके चलते शरीर में काफी चोटें आई हैं। वहीं पुलिस द्वारा पीड़िता की तहरीर पर आरोपी पति सुरेंद्र साहनी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 85, 352, 115(2), 351 (3) के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।





