संवाददाता@बद्री प्रसाद……

चोपन थाना क्षेत्र के गुरमा पुलिस चौकी अन्तर्गत मारकुंडी मुख्य राज मार्ग स्थित गुर्मा मोड पर शनिवार को तकरीबन 3 बजे तेज रफ्तार से जा रही पीकप के चपेट में आने मोटरसाइकिल सवार मुस्तफा 30 वर्ष पुत्र अलीमुद्दीन निवासी मारकुंडी गम्भीर रुप से घायल हो गया।

मौके पर पहुंचे चोपन थानाध्यक्ष गोपाल गुप्ता तथा चौकी प्रभारी श्रीप्रकाश घायल व्यक्ति को एम्बुलेंस द्वारा जिला चिकित्सालय भेज दिया। पुलिस ने पीकप को अपने कब्जे में लेकर गुरमा पुलिस चौकी भेज दिया।





