मुख्य संवाददाता@सौरभ गोस्वामी……

ओबरा थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार की देर रात चोरों द्वारा एक परचून की दुकान में नगदी सहित कीमती सामानों पर हाथ साफ कर दिया गया। जानकारी के अनुसार सेक्टर तीन स्थित गोल ऑफीस के समीप परियोजना द्वारा अखिलेश चंद्र गुप्ता पुत्र शंभू नाथ गुप्ता निवासी चोपन रोड के नाम दुकान विगत 25 वर्षों से आवंटित है।
दुकान में परचून के समान तथा चक्की मोबाइल रिचार्ज सहित अन्य घरेलू सामानों की बिक्री की जाती है। शुक्रवार की देर रात लगभग 10 बजे के करीब अखिलेश अपनी दुकान बढ़ाकर अपने घर चोपन रोड चले गए। वहीं शनिवार की सुबह जब वह दुकान का मेन शटर खोले तो अंदर का नजारा देखकर सन्न रह गए।

चोरों द्वारा चक्की के ऊपर लगी एस्बेस्टस की सीट को तोड़कर अंदर दाखिल होने के साथ मेनदुकान का दरवाजा तोड़कर गल्ले में रखा लगभग 25 हजार नगद, महंगे चॉकलेट,डियो सहित कुछ अन्य घरेलू सामानों पर हाथ साफ करने के साथ दुकान में लगा सीसीटीवी कैमरा, डीवीआर तथा मॉनिटर आदि सब चोरी कर लिया गया। पीड़ित द्वारा मामले की सूचना तत्काल ओबरा थाने को दी गई।
सूचना पाकर मौके पर पहुंचे कस्बा चौकी इंचार्ज सुनील कुमार द्वारा मामले की छानबीन करने के साथ चोरी का खुलासा करने में जुट गए। बता दे की दुकान से सटी सड़क से पूरी रात हैवी वाहनों का आवा जाही लगी रहती है, बावजूद इसके चोरी होना लोगो में आश्चर्य बना हुआ है।





