संवाददाता@वीरेंद्र यादव……

पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मादक पदार्थो के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के के तहत प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में चौकी इंचार्ज बीना अजय कुमार श्रीवास्तव कांस्टेबल सत्यम कुमार सरोज एवं अमन कुमार के साथ क्षेत्र भ्रमण पर थे की मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर भैरवा रेलवे लाइन के समीप घेराबंदी कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया|

तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 1 किलो 205 ग्राम अवैध गांजा एवं एक अदद एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद हुआ| पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम श्याम सुन्दर गुप्ता पुत्र छोटेलाल गुप्ता निवासी कोहरौल,शक्तिनगर बताया| पुलिस ने उसके विरुद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया|





