• Home
  • Privacy Policy
Monday, August 17, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

मुख्यालय. एक ही छत के नीचे चार विशेषज्ञ डॉक्टरों ने की निःशुल्क मरीजों की जांच

JK Gupta by JK Gupta
July 3, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@विशाल टंडन……


— विशेषज्ञों ने दी गंभीर बीमारियों से बचाव की सलाह


जनपद के 100 बेड एमसीएच विंग, लोढ़ी (स्वशासी राजकीय महाविद्यालय के निकट) में शुक्रवार को हेरिटेज इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (एचआईएमएस), वाराणसी के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. वैभव मिश्रा, प्लास्टिक सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. निबेदिता, जनरल सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. निखिल तथा यूरोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. सौरभ ने मरीजों की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया।

डॉक्टरों की सलाह पर मरीजों की निःशुल्क ईसीजी, 2डी इको एवं विभिन्न रक्त जांच भी कराई गई। हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. वैभव मिश्रा ने कहा कि अनियमित जीवनशैली और असंतुलित खानपान के कारण हृदय रोगियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। उन्होंने संतुलित भोजन, नियमित व्यायाम, धूम्रपान व शराब से दूरी तथा तनावमुक्त जीवन अपनाने की सलाह दी।

प्लास्टिक सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. निबेदिता ने कहा कि दुर्घटना, जलने अथवा जन्मजात विकृतियों से प्रभावित मरीजों का समय पर उपचार और सर्जरी उनके जीवन की गुणवत्ता बेहतर बना सकती है। उन्होंने किसी भी प्रकार की शारीरिक विकृति या गंभीर घाव को नजरअंदाज न करने की अपील की।जनरल सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. निखिल ने बताया कि पेट दर्द, हर्निया, पित्ताशय की पथरी, गांठ एवं अन्य सर्जरी संबंधी समस्याओं के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल चिकित्सकीय सलाह लेनी चाहिए।

समय पर जांच और उपचार से गंभीर जटिलताओं से बचा जा सकता है। यूरोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. सौरभ ने कहा कि किडनी, मूत्राशय एवं प्रोस्टेट से जुड़ी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। उन्होंने पर्याप्त पानी पीने, नियमित स्वास्थ्य जांच कराने तथा मूत्र संबंधी किसी भी समस्या पर विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेने की सलाह दी।

100 बेड एमसीएच विंग के सीएमएस डॉ. डी.के. सिंह ने बताया कि शिविर में कुल 81 मरीजों की जांच की गई, जिनमें हृदय रोग और जनरल सर्जरी के मरीजों की संख्या अधिक रही। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी विभिन्न रोग विशेषज्ञों द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे तथा प्रत्येक माह के प्रथम शुक्रवार को इस प्रकार का शिविर लगाया जाएगा।

शिविर में जांच कराने पहुंचे मरीजों एवं उनके परिजनों ने निःशुल्क जांच और विशेषज्ञ परामर्श की सराहना करते हुए इसे जनहित में महत्वपूर्ण पहल बताया। इस अवसर पर हेरिटेज हॉस्पिटल, वाराणसी से मार्केटिंग मैनेजर नीरज यादव, मार्केटिंग डायरेक्टर सत्यम राय, अविनाश दुबे, पवन यादव एवं किशन सिंह, नर्स पायल, एमसीएच विंग से डॉ. संतोष झुनझुनवाला, नर्सिंग अधीक्षक मदन गोस्वामी, मैनेजर संतोष कुमार पटेल, तथा स्टाफ नर्स आरती, प्रियंका, जहांआरा और रुक्मनी सहित बड़ी संख्या में मरीज एवं उनके परिजन उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

शक्तिनगर. “सुरक्षा आपकी संकल्प हमारा” के तहत पुलिस ने फ्राड हुए रूपये वापस कराया

Next Post

कोन. नाबालिग छात्राओं से कथित अशोभनीय व्यवहार के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार, पॉक्सो के तहत मुकदमा दर्ज

Next Post

कोन. नाबालिग छात्राओं से कथित अशोभनीय व्यवहार के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार, पॉक्सो के तहत मुकदमा दर्ज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

[vc_row][vc_column][vc_images_carousel images=”546286,546267″ img_size=”full” onclick=”link_no” speed=”2000″ autoplay=”yes” wrap=”yes”][/vc_column][/vc_row]

[vc_row][vc_column][vc_images_carousel images=”546288,546261″ img_size=”full” onclick=”link_no” speed=”2000″ autoplay=”yes” wrap=”yes”][/vc_column][/vc_row]

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Categories

  • खेल
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • अनाहत सिंह ने भरी हुंकार, एशियन गेम्स में इस बार मेडल का रंग बदलना है पक्का
  • भारत के आयुष शेट्टी का वर्ल्ड चैंपियनशिप में उलटफेर, दुनिया के नंबर-1 चीनी स्टार को किया बाहर
  • डाला. तेलगुडवा तिराहे पर ट्रक से टकराई बोलेरो, एसडीएफओ समेत सवार सभी सुरक्षित
  • आयुष शेट्टी ने वर्ल्ड नंबर 1 शी यू की को हराकर तहलका मचाया, पीवी सिंधु की भी आसान जीत, Other-sports Hindi News
  • डाला. बहते नाले में खड़े होकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, सड़क-पुलिया निर्माण की उठाई मांग

Breaking News

अनाहत सिंह ने भरी हुंकार, एशियन गेम्स में इस बार मेडल का रंग बदलना है पक्का

अनाहत सिंह ने भरी हुंकार, एशियन गेम्स में इस बार मेडल का रंग बदलना है पक्का
by Admin
August 17, 2026
0

Last Updated:August 17, 2026, 21:48 ISTजूनियर स्क्वाश चैंपियन अनाहत सिंह अब अपना पूरा ध्यान आगामी एशियन गेम्स पर लगा रही...

Read moreDetails

भारत के आयुष शेट्टी का वर्ल्ड चैंपियनशिप में उलटफेर, दुनिया के नंबर-1 चीनी स्टार को किया बाहर

भारत के आयुष शेट्टी का वर्ल्ड चैंपियनशिप में उलटफेर, दुनिया के नंबर-1 चीनी स्टार को किया बाहर
by Admin
August 17, 2026
0

Last Updated:August 17, 2026, 21:49 ISTbwf world championships: भारतीय युवा बैडमिंटन खिलाड़ी आयुष शेट्टी ने बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप में बड़ा...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

No Content Available
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio