संवाददाता@वीरेंद्र यादव…..

पुलिस अधीक्षक द्वारा साइबर अपराध एंव अपराधियों के विरुध्द चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक सतेन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में साइबर प्रभारी उपनिरीक्षक रंजीत कुमार, कांस्टेबल चन्दन पाल, महिला आरक्षी नीलम सिंह के साथ आवेदक मगलेश्वर पटेल पुत्र श्रीनिवास पटेल निवासी बीना के साथ किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा फ्राड कर के धनराशि को ट्रांसफर करा लिया था।

जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुये बैंक से पत्राचार करके फ्राड हुई धनराशि को होल्ड कराकर MRM portal के माध्यम से कुल 23975/- रुपये आवेदक के मूल खाते में वापस कराया गया| पैसा वापस मिलने पर आवेदक ने पुलिस टीम की भूरि भूरि प्रसंशा की|


