Last Updated:
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक महिला ने दो जुड़वा बच्चियों को जन्म दिया है. बाढ़ से घिरे घर में बच्चियों के जन्म पर परिवार के लोग इतने खुश हुए की उन्होंने उनका नाम गंगा-जमुना रखा है. हैरानी की बात है कि दंपत्ति के पहले से ही सात बच्चे हैं. इन दो बच्चियों को मिलाकर अब घर में कुल 11 लोग हो गए हैं. अब परिवार के सामने आर्थिक चुनौतियां पैदा हो गई हैं.
हरदोई में पैदा हुईं गंगा-जमुना.
हरदोईः उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में बाढ़ के बीच दो जुड़वा बच्चियों का जन्म हुआ. परिजनों ने उन्हें गंगा-जमुना नाम दिया है. परिवार में पहले से ही 7 बेटियों और 3 बेटों के साथ 11 लोगों के परिवार पर आर्थिक संकट आ गया है. सवायजपुर, हरपालपुर और बिलग्राम क्षेत्र के कई गांवों में मुश्किलें बढ़ी हुई हैं. कई गांव पानी से घिरे हैं और लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी परेशानी उठानी पड़ रही है. इसी संकट के बीच बिलग्राम तहसील के राइजिंगपुरवा गांव में एक मजदूर परिवार के घर खुशियां आईं. महेंद्र की पत्नी रिंकी देवी ने जुड़वा बेटियों को जन्म दिया है.
परिवार में कुल 11 सदस्य, 9 बेटी-बेटियां
परिवार ने बाढ़ के बीच जन्मीं दोनों बेटियों को लक्ष्मी का रूप माना है. गंगा किनारे बसे गांव में जन्म लेने के कारण परिवार ने बेटियों का नाम गंगा और जमुना रखा है. एक तरफ दोनों बेटियों के आने से परिवार में खुशी है, वहीं दूसरी ओर 11 सदस्यों के परिवार के सामने आर्थिक और रहने की चिंता भी बढ़ गई है. परिवार की झोपड़ी पहले ही गिर चुकी है और चारों तरफ बाढ़ का पानी भरा हुआ है.
बाढ़ संकट के बीच घर में आईं गंगा और जमुना
महेंद्र ने बताया कि पत्नी रिंकी देवी को प्रसव पीड़ा शुरू हुई तो बाढ़ के कारण अस्पताल पहुंचाना आसान नहीं था. वे रिंकी को नाव से राजघाट तक लेकर आए. इसके बाद किसी तरह उन्हें बिलग्राम सीएचसी पहुंचाया गया, जहां रिंकी ने जुड़वा बेटियों को जन्म दिया. दोनों बच्चियों के जन्म के बाद परिवार में खुशी का माहौल है. गंगा किनारे रहने और बाढ़ के बीच जन्म होने की वजह से महेंद्र के परिवार ने बेटियों का नाम गंगा और जमुना रखा है. परिवार इन्हें अपने लिए लक्ष्मी मान रहा है. हालांकि, नवजात बच्चियों और मां की देखभाल को लेकर परिवार की चिंता भी बनी हुई है.
पहले से 7 बच्चे, अब 9 बच्चों की जिम्मेदारी
महेंद्र मजदूरी कर परिवार चलाते हैं. उनके पहले से सात बच्चे हैं. इनमें दीपांशी, अंशी, प्रिया, रिया, दिव्यांशी, राजा और कालू शामिल हैं. जुड़वा बेटियों के जन्म के बाद बच्चों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है. महेंद्र और रिंकी को मिलाकर परिवार में अब कुल 11 सदस्य हैं. सीमित आमदनी में इतने बड़े परिवार की जरूरतें पूरी करना उनके लिए बड़ी चुनौती है.
About the Author

Prashant Rai is a digital journalist with over 9 years of experience in Hindi journalism, specializing in politics, crime, hyper-local reporting, and viral news. He currently serves as Chief Sub Editor at News1…
और पढ़ें

