• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Aaj Ka Mesh Rashifal : मेष राशि को आज मिलेंगे नए ग्राहक, साझेदारी में न करें ये गलती

Admin by Admin
September 16, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
Aaj Ka Mesh Rashifal : मेष राशि को आज मिलेंगे नए ग्राहक, साझेदारी में न करें ये गलती


Last Updated:September 16, 2026, 04:04 IST

Aaj Ka Mesh Rashifal 16 September 2026 : मेष राशि के साथ आज भाग्य 77 प्रतिशत रहेगा. शुभ अंक 5 और भाग्यांक 9 होगा. आवेग में आज कोई भी फैसला लेने से बचें. अशुभ समय राहुकाल 11:53 से लेकर 1:25 मिनट तक रहेगा. विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि आज चंद्रमा का तुला राशि से वृश्चिक राशि में जाना मन में भावनात्मक उतार-चढ़ाव ला सकता है. प्यार और रिश्तों में साथी से बातचीत स्पष्ट रखें. पुराने विषय उठ सकते हैं, इसलिए तर्क-वितर्क से बजाय समझदारी से बात करें. धार्मिक या शुभ कार्य की चर्चा हो सकती है. भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा.

Aaj Ka Mesh Rashifal 16 September 2026 (आज का मेष राशिफल)/मिर्जापुर. मेष राशि के जातकों को आज नौकरी और व्यवसाय में नया मौके मिलेंगे. प्यार और रिश्तों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है. आवेग में आज कोई भी फैसला लेने से बचें. आज ऋतु वर्षा है. मास भाद्रपद है. पक्ष शुक्ल है. तिथि पंचमी है. नक्षत्र विशाखा है. योग वैधृति है. करण वालव है और पक्ष शुक्ल है. आज चंद्रमा तुला राशि में, उसके उपरांत वृश्चिक राशि में चले जाएंगे. सूर्य सिंह राशि में रहेंगे. सूर्योदय 5:44 मिनट पर और सूर्यास्त 6:01 मिनट पर होगा. आज कोई शुभ मुहूर्त नहीं है. अशुभ समय राहुकाल 11:53 से लेकर 1:25 मिनट तक रहेगा. इस मुहूर्त में कोई भी नया और शुभ काम बिल्कुल न करें.

विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि आज मेष राशि के लिए नई जिम्मेदारी, संपर्क और रुके हुए कार्यों को गति देने वाला दिन है. किसी वरिष्ठ या प्रभावशाली व्यक्ति से संपर्क का लाभ मिल सकता है. जल्दबाजी और कठोर भाषा से बचना होगा. आज चंद्रमा का तुला राशि से वृश्चिक राशि में जाना मन में भावनात्मक उतार-चढ़ाव ला सकता है. वैधृति योग के कारण निर्णय लेते समय धैर्य और तथ्यों की जांच अवश्य करें.

न करें ये गलती

अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि आज आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. मानसिक तनाव और थकान हो सकती है. पेट, गैस, रक्तचाप और नींद से जुड़ी छोटी परेशानी हो सकती है. पानी पर्याप्त मात्रा में लें और भोजन समय पर करें. स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्या के लिए चिकित्सीय सलाह जरूरी है. प्यार और रिश्तों में साथी से बातचीत स्पष्ट रखें. पुराने विषय उठ सकते हैं, इसलिए तर्क-वितर्क से बजाय समझदारी से बात करें. अविवाहित लोगों के लिए किसी परिचित या मित्र के माध्यम से अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है. परिवार में किसी वरिष्ठ सदस्य की सलाह उपयोगी रह सकती है. धार्मिक या शुभ कार्य की चर्चा हो सकती है. भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा. छोटी बात को प्रतिष्ठा का प्रश्न न बनाएं.

आज के उपाय

अखिलेश अग्रहरि कहते हैं कि नौकरी और व्यापार में जिम्मेदारी या अधिकारी का सहयोग मिल सकता है. व्यवसाय में पुराने ग्राहक, नए संपर्क और लंबित भुगतान से लाभ की संभावना है. साझेदारी में शर्तें लिखित रखें और बिना पढ़े किसी दस्तावेज पर हस्ताक्षर न करें. धन की स्थिति सामान्य से बेहतर रह सकती है, लेकिन अचानक खर्च भी सामने आ सकता है. निवेश, उधार और बड़ी खरीदारी में जल्दबाजी न करें. रुका हुआ भुगतान मिलने की संभावना बन सकती है. मेष राशि के लिए भाग्य आज 77 प्रतिशत रहेगा. शुभ अंक 5 और भाग्यांक 9 होगा. शुभ दिशा पूर्व और उत्तर होगी. शुभ रंग हरा और हल्का पीला होगा. प्रातः काल गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें. ओम गं गणपतये नमः मंत्र का 108 बार जाप करें. किसी जरूरतमंद को, विद्यार्थी को हरी मूंग या लेखन संबंधी सामग्री दान करें. इससे आपका दिन शुभ होगा.

About the Author

authorimg

Priyanshu Gupta

प्रियांशु को एक दशक से ज्यादा हो गए पत्रकारिता में. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी कर अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. यहां लंबे समय तक हरिया…

और पढ़ें

Location :

Mirzapur,Uttar Pradesh

First Published :

September 16, 2026, 04:04 IST



Source link

Previous Post

सलमान खान की फिल्म के कंपोज किए 11 गाने, सभी रहे सुपर-डुपर हिट, लता मंगेशकर-आशा भोसले संग दिए कई चार्टबस्टर

Next Post

वो नेत्रहीन सिंगर, जिसने बनाया था ऑरिजनल ‘राम सिया राम’, 51 साल बाद भी अमर, रणबीर की ‘रामायण’ में भी दिया सुनाई

Next Post
वो नेत्रहीन सिंगर, जिसने बनाया था ऑरिजनल ‘राम सिया राम’, 51 साल बाद भी अमर, रणबीर की ‘रामायण’ में भी दिया सुनाई

वो नेत्रहीन सिंगर, जिसने बनाया था ऑरिजनल 'राम सिया राम', 51 साल बाद भी अमर, रणबीर की 'रामायण' में भी दिया सुनाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.