• Home
  • Privacy Policy
Wednesday, July 1, 2026
Sonebhadra Live
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. विदेश में बैठकर शेयर ट्रेडिंग के नाम पर साइबर ठगी…चार आरोपी गिरफ्तार..500 करोड़ का लेनदेन

JK Gupta by JK Gupta
July 1, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
24
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

@जे0 के0/@संजय सिंह…….

— Botbro, Crossmarket और Minecrypto प्लेटफॉर्म पर निवेश का झांसा देकर करते थे लाखों की ठगी, 500 करोड़ के लेनदेन की जांच

Sonbhadra । साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सोनभद्र साइबर क्राइम पुलिस थाना और स्वाट टीम ने शेयर ट्रेडिंग व ऑनलाइन निवेश के नाम पर लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पांच मोबाइल फोन, एक लैपटॉप तथा एक चार पहिया वाहन भी बरामद किया है। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) के पर्यवेक्षण में की गई इस कार्रवाई का संबंध साइबर क्राइम थाना सोनभद्र में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 16/2026 से है। शिकायतकर्ता दीपक कुमार वर्मा, निवासी देवरिया (वर्तमान पता चोपन, सोनभद्र) ने शिकायत दर्ज कराई थी कि संजय कुमार, मोहम्मद दानिश और सूफियान ने शेयर ट्रेडिंग में 8 से 10 प्रतिशत तक लाभ का लालच देकर Botbro, Crossmarket और Minecrypto जैसे ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर निवेश कराया और करीब 10 लाख 70 हजार रुपये की ठगी कर ली।

विवेचना के दौरान पुलिस को पता चला कि ठगी की रकम आरोपियों द्वारा उपलब्ध कराए गए बैंक खातों में ट्रांसफर की गई थी। जांच आगे बढ़ने पर अरशद सिद्दीकी और तुफैल खान के नाम भी सामने आए। इसके बाद पुलिस ने 30 जून 2026 की रात करीब 9:30 बजे लखनऊ से चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सूफियान पुत्र इजराइल खान, निवासी बद्रीनगर नादरगंज अमौसी, लखनऊ; मोहम्मद दानिश पुत्र अजमेर अली, निवासी रहीमनगर थाना महानगर, लखनऊ; अरशद सिद्दीकी पुत्र जावेद इकबाल, निवासी ब्रह्मनगर थाना हसनगंज, लखनऊ तथा तुफैल खान पुत्र इजराइल खान, निवासी बद्रीनगर नादरगंज अमौसी, लखनऊ के रूप में हुई है।

पूछताछ और जांच में पुलिस को महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं। अधिकारियों के अनुसार आरोपी आम लोगों को पैसा दोगुना करने और शेयर ट्रेडिंग में भारी मुनाफा कमाने का झांसा देकर निवेश कराते थे। कई लोगों से 15 लाख रुपये तक का निवेश कराया गया। सरकारी कर्मचारियों समेत कई पीड़ितों से ठगी की गई रकम आरोपियों के खातों में पहुंचने की पुष्टि हुई है। जांच के दौरान एक कंपनी के बैंक खाते से मात्र एक वर्ष में करीब 500 करोड़ रुपये के लेनदेन की जानकारी भी सामने आई है, जिसकी विस्तृत जांच की जा रही है।

पुलिस के अनुसार इस पूरे नेटवर्क का मुख्य सरगना लवी चौधरी है, जो वर्तमान में दुबई में रह रहा है। उसकी तलाश उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ कई राज्यों की पुलिस कर रही है। मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी उसकी तलाश में जुटा है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक उसके खिलाफ इंटरपोल से रेड कॉर्नर नोटिस जारी होने की भी चर्चा है।

इस मामले में साइबर थाना सोनभद्र में भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों, बैंक खातों और वित्तीय लेनदेन की पड़ताल जारी है तथा जल्द ही और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि साइबर अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि ऑनलाइन ट्रेडिंग, क्रिप्टोकरेंसी या पैसा दोगुना करने के किसी भी लालच में आकर बिना सत्यापन निवेश न करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 या नजदीकी पुलिस थाने को दें।

Previous Post

बीजपुर. अवैध क्लिनिक संचालकों व कलेक्शन सेंटर पर चला स्वास्थ्य विभाग का हंटर

Next Post

कौन हैं बिहारी एथलीट सोमन राणा, कामनवेल्थ गेम्स में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, देश सेवा में गंवाना पड़ा पैर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

September 16, 2025
Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

September 16, 2025
संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

September 16, 2025

RECENT POST (अभी -अभी)

  • सोनभद्र. नक्शे से नहीं टेक्निकल यंत्रों से होगी जमीन की नापी, डीएम ने कमान संभाल विशेष अभियान का किया आगाज
  • सोनभद्र. जनहित संकल्प पार्टी की न्याय यात्रा में शक्ति प्रदर्शन, हजारों समर्थकों संग कलेक्ट्रेट पहुंचे कार्यकर्ता
  • मुख्यालय. 100 बेड एमसीएच विंग लोढ़ी में 3 जुलाई को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे परामर्श व जांच
  • चूर्क. फर्जी ई-फॉर्म C/MM-11 से अवैध खनिज परिवहन का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार
  • कौन हैं बिहारी एथलीट सोमन राणा, कामनवेल्थ गेम्स में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, देश सेवा में गंवाना पड़ा पैर

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

अभी -अभी

  • सोनभद्र. नक्शे से नहीं टेक्निकल यंत्रों से होगी जमीन की नापी, डीएम ने कमान संभाल विशेष अभियान का किया आगाज
  • सोनभद्र. जनहित संकल्प पार्टी की न्याय यात्रा में शक्ति प्रदर्शन, हजारों समर्थकों संग कलेक्ट्रेट पहुंचे कार्यकर्ता

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.