संवाददाता@रामबली मिश्रा…..
— स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई की भनक लगते ही कई अवैध क्लीनिक संचालक शटर बंद कर हुए रफूचक्कर

जिलाधिकारी व मुख्य चिकित्साधिकारी के निर्देश पर म्योरपुर सी एच सी अधीक्षक डा0 पी एन सिंह की अगुवाई में स्वास्थ्य विभाग की टीम बुधवार की अपराह्न जैसे बीजपुर बाजार में पहुंच कार्रवाई शुरू की तो आसपास के क्षेत्रो में पुनर्वास, बीजपुर बाजार, डोडहर, चेतवा मोड, सेवकाडार सहित अन्य स्थानो में हड़कंप मच गया। दर्जन भर मेडिकल स्टोर की आड़ में अवैध कालीनिक, पैथोलॉजी, एक्सरे, प्लास्टर आदि डाक्टर बन कर मरीजों का ईलाज कर मोटी रकम वसूल कर मालामाल हो रहे है और मरीजो को कोई पर्ची या स्लिप इनके द्धारा नही दी जाति ऐसे दर्जनों संचालकों को पहले स्वास्थ्य विभाग टीम की भनक कैसे लगीं की टीम के आने से पहले मेडिकल स्टोर, पैथोलॉजी संचालक शटर बंद कर फरार हो गए।
वही जांच के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम बीजपुर बाजार में अवैध रूप से चल रहे डा0 लाल पैथोलॉजी कलेक्शन सेन्टर , एक मेडिकल स्टोर की जांच में पाया गया की पीछे मरीजों का ईलाज किया जाता है। ,
बनारस होमियो मिशन सहित तीन को सील कर कार्रवाई की गई है। मौके पर जांच के दौरान पाया गया की इनके पास कोई स्वास्थ्य विभाग का रजिस्ट्रेशन नही है। कुछ मनबढ़ पैथोलॉजी संचालक आए दिन बोर्ड बोर्ड बैनर का नाम बदल कर नए-नए नाम से बोर्ड बैनर लगाकर मरीजों को भ्रमित कर संचालन करते आ रहे। पूर्व में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्धारा कई बार पैथोलॉजी सील किया गया। लेकिन मनबढ़ अवैध संचालक सील तोड़ कर संचालन करते आ रहे है।

इस बाबत डा0 पी एन सिंह, म्योरपुर सीएचसी अधीक्षक ने बताया की डा0 लाल पैथोलॉजी सेन्टर, बनारस होमियों मिशन व एक मेडिकल स्टोर को अवैध रूप से संचालित पाया गया। तीनो को सील कर दिया गया है। अगर कोइ सील तोड़ कर संचालन करने का प्रयास करेगा तो एफ आई आर कराकर कठोर कार्रवाई की जाएगी।





