• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

रेणुकूट. ट्रेलर के पहिए के नीचे आने से बाइक सवार की मौत, मचा हड़कंप

JK Gupta by JK Gupta
September 15, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@अमिताभ मिश्रा…..


पिपरी थाना क्षेत्र के मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर रनटोला गांव के समीप मंगलवार की दोपहर करीब 2:30 बजे हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हिंडाल्को अस्पताल स्थित मोर्चरी हाउस पहुंचाया और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।

म्योरपुर थाना क्षेत्र के बलियरी गांव निवासी रमेश पुत्र जवाहर मंगलवार को बी शिफ्ट की ड्यूटी करने के लिए बाइक से बलियरी से रेणुकूट की ओर जा रहा था। बताया गया कि रवाई सिंह घाट की पुलिया के समीप वह एक ट्रेलर से पास लेने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही एक बाइक से उसकी बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर लगने से रमेश सड़क पर गिर पड़ा। इसी दौरान उसी दिशा में जा रहे ट्रेलर के पहिए के नीचे आने से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। दुर्घटना के कारण मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई और जाम लग गया। सूचना पर रेणुकूट चौकी पुलिस तथा यातायात पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और यातायात व्यवस्था को संभालते हुए शव को कब्जे में लिया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए हिंडाल्को अस्पताल स्थित मोर्चरी हाउस पहुंचा दिया। घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच करने के साथ ही आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।

Previous Post

शक्तिनगर. जागरूकता आगजनी से बचाव का सशक्त माध्यम : अरुण दत्त

Next Post

कैश बढ़ेगा, बैकडोर से कस्टमर पर बोझ; UPI चार्ज के मुद्दे पर क्या बोला कारोबारी संगठन?, Ncr Hindi News

Next Post
कैश बढ़ेगा, बैकडोर से कस्टमर पर बोझ; UPI चार्ज के मुद्दे पर क्या बोला कारोबारी संगठन?, Ncr Hindi News

कैश बढ़ेगा, बैकडोर से कस्टमर पर बोझ; UPI चार्ज के मुद्दे पर क्या बोला कारोबारी संगठन?, Ncr Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.