• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

शक्तिनगर. जागरूकता आगजनी से बचाव का सशक्त माध्यम : अरुण दत्त

JK Gupta by JK Gupta
September 15, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@वीरेंद्र यादव…..


महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ एनटीपीसी परिसर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम एवं सीआईएसएफ शक्तिनगर के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को अग्निशमन दल द्वारा आगजनी से बचाव को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को आग लगने की स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों एवं आग पर नियंत्रण के विभिन्न उपायों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर सीआईएसएफ के असिस्टेंट कमांडेंट अरुण दत्त ने दीपावली को ध्यान में रखते हुए स्वयंसेवकों एवं छात्र-छात्राओं से अग्नि सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि जागरूकता आगजनी से बचाव का सशक्त माध्यम है। थोड़ी सी सावधानी बरतकर बड़ी दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है।

सीआईएसएफ के इंस्पेक्टर फायर अजीत आनंद एवं सब इंस्पेक्टर फायर पवन मद्धेशिया ने संयुक्त रूप से अग्निशमन उपकरणों के माध्यम से आग पर नियंत्रण का डेमोंसट्रेशन प्रस्तुत किया। इसमें बड़ी संख्या में छात्राओं सहित छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की और आग

बुझाने की व्यावहारिक जानकारी प्राप्त की।
परिसर प्रभारी डॉ. प्रदीप कुमार यादव ने कार्यक्रम को छात्र-छात्राओं के लिए बेहद उपयोगी बताया। उन्होंने कहा कि आए दिन आगजनी की घटनाओं में जान-माल की क्षति होती है। ऐसे में आग से बचाव एवं नियंत्रण का प्रशिक्षण बेहद महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम सीआईएसएफ के उप कमांडेंट अरविंद कुमार के दिशा-निर्देशन में आयोजित हुआ। संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. छोटे लाल प्रसाद ने किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर के प्राध्यापक डॉ. विनोद कुमार पाण्डेय, डॉ. मानिक चंद पाण्डेय, डॉ. प्रभाकर लाल, प्रशांत कुमार विश्वकर्मा सहित अन्य शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Previous Post

Success Story, National Engineer’s Day 2026: विमानों के पीछे के इंजीनियर्स की कहानियां: किसी ने नींद छोड़कर पढ़ाई की, कोई लोन लेकर पढ़ा

Next Post

रेणुकूट. ट्रेलर के पहिए के नीचे आने से बाइक सवार की मौत, मचा हड़कंप

Next Post

रेणुकूट. ट्रेलर के पहिए के नीचे आने से बाइक सवार की मौत, मचा हड़कंप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.