• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

घोरावल. पुराने विवाद में मारपीट, चार के खिलाफ रिपोर्ट

JK Gupta by JK Gupta
September 14, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@विजय अग्रहरी…..


घोरावल कोतवाली क्षेत्र के सतद्वारी गांव में पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सतद्वारी निवासी रीता पत्नी चम्मन यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव के रामरहीस, उसकी मां राधा, कलावती और उसकी बेटी ममता पुराने विवाद को लेकर उसके घर के दरवाजे पर पहुंचे। आरोप है कि सभी लोग अपशब्द कहने लगे। विरोध करने पर लात-घूंसों और लाठी-डंडे से मारपीट की गई। साथ ही जान से मारने की धमकी दी गई। रीता ने बताया कि किसी तरह अपनी जान बचाकर वह घर के अंदर भागी।

चौकी इंचार्ज कविंद्र सिंह यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर चारों आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।

Previous Post

घोरावल. हत्या के मामले में मृतक का पुत्र और पत्नी गिरफ्तार

Next Post

सलखन. जरा सी चूक……हो जाता बड़ा हादसा! स्टेट हाईवे पर बीच सड़क गिरा भारी भरकम लोहे का रेलिंग

Next Post

सलखन. जरा सी चूक......हो जाता बड़ा हादसा! स्टेट हाईवे पर बीच सड़क गिरा भारी भरकम लोहे का रेलिंग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.